[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान के खिलाफ गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले के दौरान विरोधी टीम के कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी टीम के लिए अहम 58 गेंदों का सामना कर 50 रन बनाए. मोहम्मद सिराज द्वारा क्लीन बोल्ड करने से पहले मैदान पर ऐसा वक्त भी आया जब कुलदीप यादव ने उन्हें बस एलबीडब्ल्यू आउट कर ही दिया था. हालांकि इसके बावजूद वो विकेट लेने से चूक गए.
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर बाबर बैटिंग पर थे. कुलदीप की फिरकी से बचने के लिए बाबर ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद बल्ले पर नहीं लगी और सीधे पैड से जाकर टकराई. इसके बाद सभी ने अंपायर से एलबीडब्ल्यू के लिए अपील की. अंपायर ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसके बाद सभी खिलाड़ी डीआरएस लेने के लिए विचार विमर्श करने लगे.
यहां जानें भारत-पाकिस्तान मैच का पल-पल का अपडेट
कुलदीप ने रोहित को मनाया
कुलदीप इस बात पर अड़े थे कि यह आउट है लेकिन विकेट के पीछे से सबसे अच्छे व्यू के साथ गेंद की मूवमेंट को देखने वाले विकेटकीपर केएल राहुल इससे इत्तेफाक नहीं रखते थे. यहां तक कि कमेंट्री बॉक्स में बैठे एक्सपर्ट पैनल की तरफ से भी यह कहा जा रहा था कि इसपर रिव्यू लेने की जरूरत नहीं है. कुलदीप अपने कप्तान को डीआरएस के लिए मनाने में कामयाब रहे.

अंपायर कॉल से बचे बाबर
तीसरे आंपायर की मदद ली गई और नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया. जांच के दौरान पता चला कि गेंद लाइन पर ही पिच हुई थी. इम्पैक्ट भी लाइन पर ही था और गेंद विकेट पर जाकर ही लग रही थी. बाबर आउट थे. हालांकि अंपायर कॉल होने के कारण उन्हें जीवनदान मिल गया.
.
Tags: Babar Azam, India vs Pakistani, Kuldeep Yadav
FIRST PUBLISHED : October 14, 2023, 17:18 IST
[ad_2]
Source link