[ad_1]
नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में शुरू होने जा रहे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के मेकर्स को शनिवार को उस समय करारा झटका लगा जब सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी इसकी एक प्रतिभागी मनमस्व ममगई ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया। मनस्वी हाल ही में काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में एक अहम भूमिका में दिखी थीं। इसके अलावा वह अजय देवगन की फिल्म ‘एक्शन जैकसन’ में भी दमदार भूमिका निभा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक मनस्वी के ‘बिग बॉस 17’ छोड़ने की मुख्य वजह उन्हें हाल ही में मिला एक दमदार रोल बताया जा रहा है।
साल 2010 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मनस्वी ने उससे दो साल पहले 2008 में मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल का तमगा भी जीता था। वह अमेरिकी गेम ‘शो द प्राइस इज राइट’ भी जीत चुकी हैं। कई म्यूजिक वीडियो में अपनी सुंदरता का लोहा मनवा चुकीं मनस्वी के अलावा ‘बिग बॉस 17’ के लिए आगरा की मूल निवासी मॉडल सोनिया बंसल के भी चुने जाने की खबर है। इस बारे में किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन बताते हैं कि उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है।
बीते जमाने की अभिनेत्री रिंकू धवन के भी ‘बिग बॉस 17’ में शामिल होने की खबरें हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के अपने पति के साथ और मनारा चोपड़ा के भी इस सीजन में ‘बिग बॉस’ की मेहमान बनने की खबरें हैं। शो में कुल 17 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से तीन जोड़े हैं और 11 एकल प्रतिभागी बताए जा रहे हैं। शो का ये 17वां साल है और इसीलिए इस बार शो में इतने ही प्रतिभागी रखे गए हैं। शो की शूटिंग यहां मुंबई में बने सेट पर शुरू हो चुकी है।
[ad_2]
Source link