Home Breaking News बड़े पर्दे पर बड़े अटल से पहले छोटे पर्दे पर छोटे अटल की बारी, जल्द आ रहा बाल अटल की कहानियों का यह नया शो

बड़े पर्दे पर बड़े अटल से पहले छोटे पर्दे पर छोटे अटल की बारी, जल्द आ रहा बाल अटल की कहानियों का यह नया शो

0
बड़े पर्दे पर बड़े अटल से पहले छोटे पर्दे पर छोटे अटल की बारी, जल्द आ रहा बाल अटल की कहानियों का यह नया शो

[ad_1]

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का मामला भले मुंबई हाईकोर्ट पहुंच जाने के चलते इसकी रिलीज दिसंबर में मुश्किल नजर आ रही है, लेकिन उससे पहले वाजपेयी की जिंदगी पर अब छोटे पर्दे के लिए धारावाहिक का ‘अटल‘ का निर्माण शुरू होने जा रहा है। धारावाहिक ‘अटल’ के माध्यम से अटल बिहारी के  बचपन के अनकहे पहलुओं को दिखाया जाएगा। 



एंड टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने जा रहे धारावाहिक ‘अटल’ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के  बचपन के अनकहे पहलुओं के साथ-साथ उन घटनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिनकी वजह से वह राजनीति में आए और देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकाल में ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसने देश की नियति तय की और इसे वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। अटल बिहारी वाजपेयी ने निर्णायक कार्यों से इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित किया और ऐसी अतुलनीय विरासत छोड़कर गये, जिसने अपार कामयाबी और प्रगति के एक युग को परिभाषित किया।

Guthlee Ladoo: ‘गुठली लड्डू’ से जातिवादी शब्द हटाने की मांग पर HC सख्त, सेंसर बोर्ड को दिया फैसला लेने का आदेश


अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रभावशाली नेता थे और भारतीयों के दिलों में उनके लिए अत्यधिक सम्मान है। एंड टीवी अपने शो ‘अटल‘ के माध्यम से उनके बचपन के अनकहे पहलुओं को प्रस्तुत करेगा। इस शो में एक ऐसे नेता के जीवन के आरंभिक वर्षों की कहानी दिखाई जाएगी, जिसने भारत की नियति को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही इस शो की कहानी में उनकी मां  के साथ उनके संबंध पर प्रकाश डाला जायेगा, जिन्होंने उनकी आस्थाओं, मूल्यों और चिन्तन पर गहरा प्रभाव डाला। 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here