Home Sports IND vs PAK: बुमराह-कुलदीप नहीं, इस गेंदबाज ने पलट दिया पूरा मैच, …और 191 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम

IND vs PAK: बुमराह-कुलदीप नहीं, इस गेंदबाज ने पलट दिया पूरा मैच, …और 191 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम

0
IND vs PAK: बुमराह-कुलदीप नहीं, इस गेंदबाज ने पलट दिया पूरा मैच, …और 191 रनों पर ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम

[ad_1]

World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप मैच में भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. पाकिस्तान की पूरी टीम महज 191 रनों पर ढेर हो गई. एक समय पाकिस्तान की टीम इस मैच में बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान क्रीज पर सेट हो चुके थे. पाकिस्तान का स्कोर उस समय पर 29.3 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन था. यहां से पाकिस्तान की टीम बड़ी आसानी से 300 रनों के आंकड़े को पार करती हुई नजर आ रही थी.   

बुमराह-कुलदीप नहीं, इस गेंदबाज ने पलट दिया पूरा मैच

पाकिस्तान की पारी के 29वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा. जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने इस मैच में घातक गेंदबाजी की थी, लेकिन सही मायने में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूरे मैच को पलट कर रख दिया. पाकिस्तान की पारी के 29वें ओवर में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए आए. मोहम्मद सिराज ने इस ओवर में पाकिस्तान की टीम को कभी नहीं भूलने वाला जख्म दे दिया. मोहम्मद सिराज ने पाकिस्तान की पारी के 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान बाबर आजम (50 रन) को बोल्ड करते हुए मैच का नक्शा ही बदल दिया. 

समझिए कैसे पलट गया पूरा मैच

बाबर आजम 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बाबर आजम के आउट होते ही पाकिस्तानी की पूरी टीम दबाव में आ गई. पाकिस्तान की टीम ने अपने आखिरी 8 विकेट महज 36 रनों के अंदर और 80 गेंदों में ही गंवा दिए. सही मायने में बाबर आजम का आउट होना ही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है. बाबर आजम के आउट होते ही पाकिस्तान के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. 

बेबस नजर आए पाकिस्तानी 

मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रनों पर आउट कर दिया. वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले 1999 में पाकिस्तानी टीम 180 रन पर आउट हो गई थी. नई गेंद संभालने वाले सिराज और बुमराह ने अपनी लेंग्थ में बदलाव करके सीम का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के मध्यक्रम को निस्तेज कर दिया और वर्ल्ड कप में भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आठवीं जीत का मार्ग प्रशस्त किया. कुलदीप यादव ने सऊद शकील (6) और इफ्तिखार अहमद (4) को लगातार आउट करके पाकिस्तान की परेशानियां और बढ़ा दी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here