[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच (पाकिस्तान और भारत) मैच से पहले बाबर आजम ने एक बड़ा बयान दिया. वह मैच से पहले फुल कॉन्फिडेंट में दिखे. रोहित शर्मा ने फिलहाल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बेशक दोनों टीमों के कप्तान पर काफी प्रेशर होगा. हम सब जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में टीम के कप्तान पर कितना प्रेशर होता है. एक प्रेस कॉन्फेंस में बाबर आजम से यह सवाल किया गया कि क्या आपकी कप्तानी चली जाएगी. अगर आप भारत के खिलाफ मैच हार गए तो. इस सवाल का जवाब बाबर आजम ने कॉन्फिडेंटली दिया.
बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा,” मैं पीछे क्या हुआ. उसके बारे में नहीं सोचता हूं. मैं हमेशा भविष्य के बारे में सोचता हूं. कुछ रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बनते हैं. मैं उन्हीं को ब्रेक करने की कोशिश करता हूं. मैं भारत के खिलाफ मैच में अच्छा परफॉर्म करूंगा. हालांकि, यह आपके दिन पर डिपेंड करता है कि आप कैसा खेलते हो. मुझे पता है कि मेरी टीम ने पहले दो मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है और मुझे ये भी लगता है कि मेरी टीम आगे के मैचों में भी अच्छा परफॉर्म करेगी. “
इसी दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि क्या इस मैच को हारने के बाद आपकी कप्तानी पर खतरा रहेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए बाबर आजम ने कहा,” मैं इस चीज के बारे में उतना नहींं सोचता कि हार के बाद मेरी कप्तानी चली जाएगी. अल्लाह ने मेरे लिए जितना लिखा है. उतना मैं करूंगा. जितना अल्लाह पर को मेरे उपर विश्वास है. उतना मुझे मिलेगा. मुझे एक मैच की वजह से कप्तानी नहीं मिली है. एक मैच की वजह से मेरी कप्तानी जाएगी भी नहीं.”
भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग XI: इमाम उल हक, अब्दुल्लाह शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ.
.
Tags: Babar Azam, IND vs PAK, India Vs Pakistan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 14, 2023, 15:53 IST
[ad_2]
Source link