Home Sports IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच का असली हकदार था ये खिलाड़ी! जसप्रीत बुमराह को मिल गया अवॉर्ड

IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच का असली हकदार था ये खिलाड़ी! जसप्रीत बुमराह को मिल गया अवॉर्ड

0
IND vs PAK: मैन ऑफ द मैच का असली हकदार था ये खिलाड़ी! जसप्रीत बुमराह को मिल गया अवॉर्ड

[ad_1]

IND vs PAK, Man of the Match : भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) के महामुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम को 42.5 ओवर में सिर्फ 191 रन पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में टीम ने टारगेट 30.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन एक बार विकेट गिरने का सिलसिला जो चला तो फिर 191 रन पर जाकर रुका. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम 50 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए. ओपनर इमाम उल हक ने 36 और अब्दुल्ला शफीक ने 20 रन का योगदान दिया. भारत के लिए 5 बल्लेबाजों ने 2-2 विकेट लिए. पेसर जसप्रीस बुमराह सबसे सफल रहे जिन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट झटके. बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

रोहित ने खेली कप्तानी पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन कूटे. कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए. उन्होंने 63 गेंदों पर 6 चौके और इतने ही छक्के जड़े.  विजयी चौका लगाने वाले श्रेयस अय्यर 53 रन बनाकर नाबाद लौटे. अय्यर ने 62 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के जड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 19 रन बनाकर नाबाद लौटे. रोहित के फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा भी कि इस धाकड़ बल्लेबाज ने कप्तानी अंदाज में रन कूटे. इतना ही नहीं, ये तक लिखा गया कि रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड देना चाहिए था. पाकिस्तान के लिए पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने 2 विकेट लिए जबकि एक विकेट हसन अली को मिला. 

भारत की लगातार तीसरी जीत

भारत ने इस तरह वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और अब पाकिस्तान को पीटा. पाकिस्तान को इस आईसीसी टूर्नामेंट की पहली हार झेलनी पड़ी. बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने भी 2-2 विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर ने 2 ओवर फेंके और 12 रन दिए लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here