Home Sports IND vs PAK: रोहित की इस चाल में फंस गया पाकिस्तान का धुरंधर बल्लेबाज, अगली ही गेंद पर लौटा पवेलियन

IND vs PAK: रोहित की इस चाल में फंस गया पाकिस्तान का धुरंधर बल्लेबाज, अगली ही गेंद पर लौटा पवेलियन

0
IND vs PAK: रोहित की इस चाल में फंस गया पाकिस्तान का धुरंधर बल्लेबाज, अगली ही गेंद पर लौटा पवेलियन

[ad_1]

India vs Pakistan Live, ODI World Cup 2023 : अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच (IND vs PAK) आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) का महामुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया. रोहित ने इस बीच एक ऐसी चाल चली जिसमें पाकिस्तान का धुरंधर बल्लेबाज फंस गया. 

8वें ओवर में मिला पहला विकेट

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ओपनिंग को उतरे. दोनों ने मिलकर अच्छी पार्टनरशिप की और चौके लगाए. 7 ओवर में ही पाकिस्तान ने 37 रन जोड़ दिए. कप्तान रोहित और टीम इंडिया विकेट के लिए खूब कोशिश कर रही थी और आखिर में सफलता पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिली. 

रोहित की ‘चाल’ में फंसे शफीक

पारी के 8वें ओवर के लिए रोहित ने गेंद पेसर मोहम्मद सिराज को थमाई. इसी ओवर में रोहित और विराट कोहली के बीच कुछ बातचीत हुई. ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर 4 रन बने. 5वीं गेंद के बाद सिराज और कप्तान रोहित के बीच फिर बातचीत हुई. ऐसा लगा कि वह फील्डिंग में कुछ बदलाव के लिए चर्चा कर रहे थे, दरअसल इसी बातचीत के बाद फाइन लेग फील्डर को थोड़ा और मूव कराया गया. बस अगली ही गेंद पर सिराज और भारतीय टीम को सफलता मिल गई. शफीक lbw आउट हो गए. 

SL के खिलाफ जड़ा शतक

अब्दुल्ला शफीक ने 24 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 20 रन जोड़े. शफीक ने वर्ल्ड कप के अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 113 रन बनाए थे. वो मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था लेकिन इस बार वह जल्दी ही पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान का पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर गिरा.

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here