Home Sports IND vs PAK: शुभमन गिल फिट लेकिन मौसम को लेकर आया ये ताजा अपडेट; करोड़ों फैंस की उम्मीदों को धो देगी बारिश?

IND vs PAK: शुभमन गिल फिट लेकिन मौसम को लेकर आया ये ताजा अपडेट; करोड़ों फैंस की उम्मीदों को धो देगी बारिश?

0
IND vs PAK: शुभमन गिल फिट लेकिन मौसम को लेकर आया ये ताजा अपडेट; करोड़ों फैंस की उम्मीदों को धो देगी बारिश?

[ad_1]

IND vs PAK, Weather Latest Updates: वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर(आज) को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है. मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. इससे पहले मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. क्या इस मुकाबला में बारिश खलल डालेगी? बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर बारिश पानी फेर देगी? जानने के लिए पढ़ लीजिए स्पेशल मौसम रिपोर्ट.

अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान क्लाइमैक्स

क्रिकेट में अगर ऐसा कहा जाए की वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से भी ज्यादा रोमांचक भारत पाकिस्तान मैच होगा है तो ये गलत शायद गलत नहीं होगा. 14 अक्टूबर यानी आज इंडिया और पाकिस्तान की टक्कर होने जा रही है. इस मैच पर करोड़ों फैंस की निगाहें टिकी हैं. भारतीय फैंस के लिए एक खुशी की बात यह है कि पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाने वाले शुभमन गिल इस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच से पहले इसकी पुष्टि कर दी है. रोहित ने अपने बयान में कहा, ‘शुभमन इस मुकाबले के लिए 99 प्रतिशत फिट हैं.’ इसका मतलब यह है कि गिल इस मुकाबले में खेलेंगे लेकिन मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.

बारिश धो देगी मैच?

अहमदाबाद के मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया गया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक मौसम में हल्की नमी रहने वाली है. लेकिन मैच वाले दिन भारी बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है. मौसम विभाग ने कहा कि मुकाबले वाले दिन हल्की बारिश जरूर हो सकती .है लेकिन ज्यादातर मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दोपहर के समय अच्छी खासी धुप खिली रहेगी.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, फखर जमां, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here