[ad_1]
World News in Hindi: हमास और इजरायल के बीच जारी जंग बड़ी मानवीय त्रासदी में बदल गई है. दोनों तरफ आम लोगों को भयनाक मुश्किलें अब तक उठानी पड़ी हैं. हमास के उग्रवादियों ने सात अक्टूबर की सुबह दक्षिणी इजराइल पर जल, आकाश और जमीन से हमला कर दिया. यह हमास द्वारा इजरायल पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला था जिसमें 1300 से अधिक लोग मारे गए. इसके जवाब में इजराइल ने हमास के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और गाजा को अपने भीषण हवाई हमलों से खंडहर में बदल दिया.
सीएएन के मुताबिक फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गाजा में लगभग लगातार गोलाबारी से कम से कम 1,900 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें पत्रकार, चिकित्सक और अन्य नागरिक शामिल हैं. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में 614 बच्चे और 370 महिलाएं शामिल हैं.
इस बीच इजरायल ने गाजा पर जमीनी हमले की पूरी तैयारी कर ली है. उसकी सेना बॉर्डर पर तैनात है. संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि इजराइल की सेना ने उत्तरी गाजा के 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने का शुक्रवार को निर्देश दिया है.
गाजा में बुनियादी चीजों की भारी कमी
इसके अलावा इज़राइल ने गाजा की पूरी घेराबंदी की हुई है और शहर की पानी, भोजन और बिजली की आपूर्ति भी बंद कर दी है.इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार (9 अक्टूबर) को गाजा पट्टी की ‘पूर्ण घेराबंदी’ का आदेश देते हुए कहा था कि अधिकारी बिजली आपूर्ति ठप कर दें और वहां भोजन व ईंधन नहीं पहुंचने दें.
हमास ने पीछे हटने से किया इनकार
वहीं दूसरी तरफ हमास ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है और अब भी इजरायल पर रॉकेट दाग रहा है. साफ यह जंग अब ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है जहां एक विनाशकारी मानवीय परिणाम सामने आने का खतरा है.
नेतन्याहू ने फिर कहा – हमास को कर देंगे खत्म
गाजा पट्टी पर इजराइली सेना के संभावित जमीनी हमले की तैयारियों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को पूरी तरह से नष्ट करने का संकल्प व्यक्त किया है.नेतन्याहू ने शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय टेलीविजन पर संबोधन के दौरान यह चेतावनी दी.
नेतन्याहू ने कहा, ‘यह सिर्फ शुरुआत है. हम इस युद्ध को पहले से भी अधिक मजबूती से खत्म करेंगे.’ प्रधानमंत्री ने कहा,’हम हमास को खत्म कर देंगे.’ उन्होंने कहा कि इजराइल को इस अभियान के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त है.
गाजा छोड़कर जा रहे लोगों पर हमला
हमास के अधिकारियों ने बताया कि गाजा शहर को छोड़कर जा रहे लोगों के काफिलों पर इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमलों में 70 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं.
हमास के मीडिया कार्यालय ने बताया कि गाजा शहर से दक्षिण की ओर जाते समय तीन स्थानों पर कारों पर हमला किया गया. यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हवाई हमलों का लक्ष्य कौन था और यात्रियों में आतंकवादी थे या नहीं. से
.
[ad_2]
Source link