Home Sports पाकिस्तान के नाम वर्ल्ड कप में लगातार 8 जीत का रिकॉर्ड, पड़ोसी देश को हर बार धोया, भारत के आगे बोलती बंद

पाकिस्तान के नाम वर्ल्ड कप में लगातार 8 जीत का रिकॉर्ड, पड़ोसी देश को हर बार धोया, भारत के आगे बोलती बंद

0
पाकिस्तान के नाम वर्ल्ड कप में लगातार 8 जीत का रिकॉर्ड, पड़ोसी देश को हर बार धोया, भारत के आगे बोलती बंद

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान को लगातार 8वीं हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 1 भी जीत इस टीम को नसीब नहीं हुई है. पाकिस्तान ने भले ही भारत से आगे हर बार वर्ल्ड कप में घुटने टेके हैं लेकिन पड़ोसी टीम के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बनाए रखा है. जो हाल भारत ने पाकिस्तान का किया है वही इस टीम ने श्रीलंका के साथ करने में कामयाबी पाई है.

भारतीय टीम के खिलाफ पाकिस्तान को अब तक वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत का इंतजार है. भारत में खेले जा रहे टूर्नामेंट में बाबर आजम की टीम को एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ी. शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. यह लगातार 8वां मौका है जब पाकिस्तान को भारत ने विश्व कप में हराया.

पाकिस्तान के नाम भी 8 लगातार जीत
भारत के खिलाफ जो हार पाकिस्तान की टीम का है वैसा ही उन्होंने पड़ोसी देश श्रीलंका का किया है. अब तक आईसीसी वनडे विश्व कप में श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है. इस बार 344 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भी टीम इसका बचाव नहीं कर पाई. पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्लाह शफीक की सेंचुरी की बदौलत वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया.

वर्ल्ड कप में लगातार जीत का रिकॉर्ड
भारत ने पाकिस्तान को लगातार 8 वर्ल्ड कप मुकाबले में हराया है तो वहीं पाकिस्तान ने ऐसा ही कुछ श्रीलंका के साथ किया है. टूर्नामेंट में जगह बनाने से चूकी वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 6 मुकाबले जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने ऐसा ही हाल बांग्लादेश की टीम का किया है.

Tags: India Vs Pakistan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here