Home Sports IND vs PAK: टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने कहा- आपको चोकर्स…

IND vs PAK: टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने कहा- आपको चोकर्स…

0
IND vs PAK: टीम इंडिया से हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने कहा- आपको चोकर्स…

[ad_1]

नई दिल्ली. बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड कप 2023 में पहली हार मिली. पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भारत के खिलाफ खराब प्रदर्शन के लिए टीम की आलोचना करते हुए हार को दुखद और पीड़ादायक करार दिया. रमीज राजा 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तान टीम का हिस्सा रहे. हालांकि उन्हें कहा कि टीम को चोकर्स नहीं कहा जा सकता, लेकिन मैच में बाबर आजम की टीम कहीं लड़ाई में नहीं दिखी. शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम पहले खेलते 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 86 रन के दम पर टीम इंडिया ने लक्ष्य को 31वें ओवर में हासिल कर लिया.

रमीन राजा ने आईसीसी रिव्यू पॉडकास्ट में कहा, इस हार से टीम बेहद दुखी होगी. यह भयावह और पीड़ादायक है. यह करारी हार है. वे खेल के तीनों विभागों में चित कर दिए गए. अगर आप जीत नहीं सकते तो कम से कम चुनौती तो पेश करो. पाकिस्तान ऐसा करने में सक्षम नहीं था. पाकिस्तान की भारत के हाथों वनडे वर्ल्ड कप में यह लगातार 8वीं हार है. राजा ने कहा कि पाकिस्तान को लंबे समय से चले आ रहे इस हार के क्रम को खत्म करने के लिए रास्ता ढूंढना होगा.

बाबर के पास लंबा अनुभव
रमीज राजा ने कहा कि यह वास्तविकता है और पाकिस्तान को इसको लेकर कुछ करना होगा. उन्हें भारत के खिलाफ चोकर्स तो नहीं कहा जा सकता है. यह एक तरह का मानसिक अवरोध है. उन्होंने कहा कि जब आप भारत के खिलाफ खेल रहे हो और माहौल ऐसा हो कि 99 प्रतिशत दर्शक भारत का समर्थन कर रहे हों, तो आप इससे प्रभावित हो सकते हो. मैं इस बात को समझता हूं. लेकिन बाबर आजम पिछले 4-5 वर्षों से इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं. इसलिए आपको ऐसे मौकों पर खरा उतरना चाहिए.

VIDEO: भारत एक बार नहीं बार-बार हमें पीट रहा है, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने कहा- बाबर आजम डरपोक कप्तान

पाकिस्तान टीम को 1992 से वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है. पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 3 मैच खेले हैं. 2 में जीत मिली है जबकि एक में हार. टीम प्वाइंट टेबल में अभी चौथे नंबर पर है. बाबर आजम की टीम अब 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी. कंगारू टीम भी मुश्किल में है. पैट कमिंस की अगुआई में टीम अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा चुकी है. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे अधिक 5 बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here