Home Sports IND vs PAK: ‘सब कुछ ठंडा..’ सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर कर दी गजब बेइज्जती, शर्म से हो गए पानी-पानी

IND vs PAK: ‘सब कुछ ठंडा..’ सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर कर दी गजब बेइज्जती, शर्म से हो गए पानी-पानी

0
IND vs PAK: ‘सब कुछ ठंडा..’ सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर कर दी गजब बेइज्जती, शर्म से हो गए पानी-पानी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी मात.
सचिन ने शोएब अख्तर को करारा जवाब दिया.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच महाघमासान का नतीजा आ चुका है. जहां एक दिन पहले दोनों देशों के दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी देखने को मिल रही थी, अब वह शांत हो चुकी है. जो पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मुकाबलों में हुंकार भरती नजर आ रही थी, भारत के सामने वही भीगी बिल्ली साबित हुई है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर शोएब अख्तर भी मैच से पहले अपनी टीम के लिए क्रिकेट के भगवान यानि सचिन को टारगेट करते नजर आए थे. लेकिन अब मास्टर ब्लास्टर ने उन्हें ठंडा कर दिया है.

शोएब अख्तर अक्सर पाकिस्तानी टीम के तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं. भारत-पाक के बीच हाईवोल्टेज मैच से पहले भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया. पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पुरानी इमेज पोस्ट की, जिसमें वे सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर जश्न मनाते नजर आ रहे थे. इस इमेज के साथ उन्होंने लिखा था, ‘कल कुछ ऐसा करना है तो ठंडरख’. इस मैसेज से वे मुकाबले में रोमांच भरते नजर आ रहे थे और उनका आत्मविश्वास टीम को लेकर सातवें आसमान पर था. सचिन मुकाबले के खत्म होने तक उनकी इस पोस्ट का जवाब देने का इंतजार किया. इधर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया, उधर सचिन ने शोएब अख्तर को ऐसा रिप्लाई दिया कि वे पानी पानी हो गए.

सब कुछ बिल्कुल ठंडा रखा- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ‘मेरे दोस्त, आपकी राय फॉलो की और सबकुछ बिल्कुल ठंडा रखा.’ मास्टर ब्लास्टर का सीधा इशारा पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर था. इसका बचाव करते हुए हुए शोएब अख्तर ने लिखा, ‘मेरे दोस्त, आप इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वकालिक महान खिलाड़ी और इसके सबसे बड़े राजदूत हैं. हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से इसे नहीं बदलेगा.’

World Cup 2023, India vs Pakistan, IND vs PAK, India vs Pakistan World Cup, ind vs pak match world cup, Sachin Tendulkar, Shoaib Akhtar, Babar Azam Rohit sharma, Team India next match, Rohit sharma, rohti sharma centuries, rohit sharma vs pakistan, rohit sharma total sixes, rohit sharma today score, team india, indian cricket team, cricket news hindi, cricket news, वर्ल्ड कप 2023, भारत बनाम पाकिस्तान, रोहित शर्मा<br/>
” width=”572″ height=”509″ /></p>

<p><img   class=

टीम इंडिया की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली. शार्दुल को छोड़ सभी 5 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल कर बाबर की टीम को ढेर कर दिया. उसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को 7 विकेट से बड़ी जीत दिला दी.

Tags: India Vs Pakistan, Sachin tendulkar, Shoaib Akhtar, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here