Home World Israel Hamas War: ढूंढ लेते तो रेप करते… हमास के दरिंदों के चंगुल से बची इजरायली टीनेजर ने कैमरे पर सुनाई आपबीती

Israel Hamas War: ढूंढ लेते तो रेप करते… हमास के दरिंदों के चंगुल से बची इजरायली टीनेजर ने कैमरे पर सुनाई आपबीती

0
Israel Hamas War: ढूंढ लेते तो रेप करते… हमास के दरिंदों के चंगुल से बची इजरायली टीनेजर ने कैमरे पर सुनाई आपबीती

[ad_1]

Israel Hamas War latest: 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी जब गाजा सीमा से चंद किलोमीटर दूर इजयारल में कत्लेआम मचा रहे थे. उस हमले के दौरान कुछ किस्मत वाले लोग ऐसे थे जो अपने घरों में सेफ और सीक्रेट बंकर होने की वजह से बच गए. ऐसी है एक इजरायली टीनेजर ने उस दिन का मंजर बयान करते हुए अपनी आपबीती मीडिया के कैमरे पर सुनाई है. दरअसल जैसे जैसे आतंकी हमले के दिन बीत रहे हैं. वैसे वैसे आतंकी हमले का शिकार हुए आम इजरायली लोगों की दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं. हाल में एक इजरायली लड़की ने आतंकियों के खुद को बचाने के अपने और अपने परिवार के संघर्ष को बताया तो सुनने वालों की रूह कांप गई.

 ‘वो ढूंढ लेते तो रेप करते…’ आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ये टीनेजर लड़की फफक-फफक कर रो पड़ी. 13 साल की इजरायली लड़की ने ट्रामा से बाहर निकलने के बाद बताया कि कैसे उसने और उसकी फैमिली ने करीब 16 घंटों तक भूखे-प्यासे छुपे रहकर हमास के दरिंदगी फैला रहे आतंकियों से अपनी जान और इज्जत बचाई. रेनाना स्विसा ने सीबीएस न्यूज की नोरा ओ’डोनेल को बताया कि उस दिन सुबह करीब सवा छह बजे वो किबुत्ज़ केफ़र अज़ा स्थित अपने घर पर इमरजेंसी अलार्म बजने से उठी. उसने झांककर देखा तो मोहल्ले में आतंकवादियों के जत्थे के रूप में मौत नाच रही थी.

fallback

 

फौरन वो फैमिली के साथ छिप गई. इस दौरान उसने आतंकवादियों को अपने दोस्तों और पड़ोसियों की हत्या करते हुए भी देखा.

fallback

भावुक हो गए लोग

रेनाना ने आगे कहा, ‘मुझे इस बात का अंदाजा था कि अगर आतंकवादियों ने अगर हमारा दरवाजा तोड़कर ढूंढ लिया तो क्या हो सकता है. मैं जानती थी कि अगर उन्होंने मुझे ढूंढ लिया होता तो शायद मेरा बलात्कार करते या मुझे अगवा कर लेते या मार ही डालते’. मैं डरी-सहमी थी. मेरा चेहरा देखकर मां ने मुझे जून 2024 में होने वाले टेलर स्विफ्ट के लाइव म्यूजिक प्रोग्राम की टिकेट्स कैसे मंगाई जाएं ये सोचने के लिए कहा तब मुझे राहत मिली की शायद मैं जून 2024 तक जिंदा रह सकूंगी.

fallback

इजरायली सेना के आने से राहत 

रेनाना ने बताया कि जब इजरायली सेना उसके घर आई तब अपने लोगों को अपने बीच पाकर हमने राहत की सांस ली और उनके आश्वासन पर हम सब कमरे से बाहर आए तो घर की सूरत बदल चुकी थी. चारों ओर खून और बारूद की स्मेल थी सिर्फ जंग की महक थी. रेनाना की मां ने मीडिया को बताया कि उनके बेटी रेनाना के सबसे अच्छे दोस्त इस नरसंहार में मारे गए हैं और वो अब बेटी को इस सदमें से निकालने में मदद कर रही हैं.   

इस लड़की की कहानी को सुनकर लोग सोशल मीडिया पर हमास की हैवानियत को धिक्कार रहे हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here