[ad_1]
06:32 PM, 15-Oct-2023
भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान चेन्नई उतरा
ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान चेन्नई उतरा। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने कहा कि युद्ध के कारण तमिलनाडु सरकार की ओर से एक संपर्क नंबर उपलब्ध कराया गया है। इससे प्राप्त जानकारी के आधार पर 128 लोगों की सूची केंद्र सरकार को दी गई है। फिलहाल उन्हें वापस लाया जा रहा है। कल तक कुल 114 की पहचान की जा चुकी है। तमिलनाडु में उन्हें जो भी सहायता चाहिए, सरकार उसे मुहैया कराने के लिए तैयार है। विदेशों में रहने वाले तमिलों के बारे में विवरण वाली एक वेबसाइट जल्द ही लाइव होने वाली है।
#WATCH | Operation Ajay: Flight carrying Indian nationals from Israel, lands in Chennai. pic.twitter.com/1FjkUATn0w
— ANI (@ANI) October 15, 2023
06:02 PM, 15-Oct-2023
प्रधानमंत्री मोदी फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाएं: ओवैसी
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि फलस्तीन मुद्दा केवल मुसलमानों का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मानवीय मुद्दा है और यह उन सभी से जुड़ा मामला है जो इंसाफ चाहते हैं।
05:53 PM, 15-Oct-2023
गाजा पट्टी से लोगों को निकलने नहीं दे रहा हमास
इस्राइल रक्षा बलों ने रविवार को कहा कि युद्धग्रस्त गाजा पट्टी से नागरिकों को मिस्र में जाने में मदद करने के लिए एक मानवीय गलियारा खोला गया है। इस बीच हमास आतंकवादी सक्रिय रूप से फलस्तीनियों को अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण में जाने से रोक रहे हैं। आईडीएफ के मुताबिक, एक इस्राइली खुफिया अधिकारी और गाजा में जबल्या के एक निवासी के बीच हुई बातचीत में कथित तौर पर दावा किया गया कि हमास ने शरण लेने वाले लोगों से व्यक्तिगत सामान और कार की चाबियां जब्त कर लीं।
03:06 PM, 15-Oct-2023
‘गाजा में आत्मरक्षा के दायरे से परे काम कर रहा इस्राइल’, चीन का आरोप
हमास के इस्राइल पर अचानक हमले के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दोनों के बीच संघर्ष को अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक 3,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, अब इस्राइल की कार्रवाई पर चीन ने सवाल उठा दिया है। उसने आरोप लगाया है कि इस्राइल की कार्रवाई आत्मरक्षा के दायरे से परे हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…
02:33 PM, 15-Oct-2023
इस्राइली हवाई हमले में हमास का एक और टॉप कमांडर ढेर
इस्राइल के हवाई हमले में आतंकी संगठन हमास का एक और कमांडर ढेर हो गया है। जिसकी पहचान बिलाल-अल-केदरा के रूप में हुई है। बिलाल अल केदरा हमास की नुखबा फोर्स का कमांडर था। नुखबा फोर्स हमास की नौसेना की स्पेशल फोर्स की यूनिट है। इस्राइल की वायु सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि बिलाल-अल-केदरा दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस इलाके में मौजूद है। इस्राइली वायु सेना ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद हवाई हमला किया गया, जिसमें बिलाल-अल-केदरा की मौत हो गई। इस्राइली वायु सेना ने दावा किया है कि उसके हमले में हमास के कई अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। इस्राइली वायुसेना ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…
02:04 PM, 15-Oct-2023
इस्राइल ने गाजावासियों को दिया तीन घंटे में निकलने की चेतावनी
इस्राइल ने गाजा में रहने वालों को चेतावनी दी है कि वे तीन घंटे के अंदर उत्तर गाजा से दक्षिण गाजा की ओर निकल जाएं। गौरतलब है कि इस्राइल काफी दिनों से गाजा में पैदल सेना को भेजने की योजना बना रहा है। इसी के मद्देनजर गाजावासियों को चेतावनी जारी की गई है।
12:57 PM, 15-Oct-2023
Israel Hamas War LIVE: इस्राइल की गाजा पर हमले की तैयारी; भारतीय लोगों को लेकर विशेष विमान चेन्नई पहुंचा
Israel Hamas War Live news and updates: इस्राइल और हमास के बीच जंग शुरू हुए अब नौ दिन हो चुके हैं। हमास के हमले और इसके बाद इस्राइल के गाजा पट्टी पर पलटवार के बाद से ही इस मानवीय संकट में अब तक 3600 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जहां इस्राइल में अब तक 1300 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हुई है, तो वहीं गाजा पट्टी में अब तक 2300 से ज्यादा जानें जाने की बात सामने आई है। इस बीच इस्राइल ने गाजा पर हवा, जमीन और समुद्र से वार करने की योजना तैयार की है। संयुक्त राष्ट्र ने इस्राइल की बमबारी पर चिंता जताते हुए कहा है कि गाजा पट्टी को और रसातल में धकेला जा रहा है। पढ़ें इस्राइल-हमास संघर्ष से जुड़े ताजा अपडेट्स…
[ad_2]
Source link