[ad_1]
हाइलाइट्स
युवराज ने खोला साल 2007 के विश्व कप का राज
बताया बहस के बाद फ्लिनटॉफ को क्या कहा था
नई दिल्ली. भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को क्रिकेट की दुनिया का आज भी सिक्सर किंग कहा जाता है. उन्होंने साल 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के ओवर की छह की छह गेंदों पर छक्के जड़ दिए थे. इस मुकाबले में युवराज सिंह की बहस एंड्रयू फ्लिनटॉफ से हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने सारा गुस्सा स्टुअर्ट ब्रॉड पर उतार दिया था. युवराज ने इसी लड़ाई का जिक्र अब एक इंटरव्यू के दौरान किया. उन्होंने यह भी बताया कि बहस के दौरान उन्होंने एंड्रयू फ्लिनटॉफ को क्या कहा था.
एक इवेंट के दौरान युवराज सिंह से एक फैन ने पूछा कि जब आपने 6 छक्के मारे थे तो आपकी बहस एंड्रयू फ्लिनटॉफ से हो गई थी. इंग्लैंड की पूरी टीम आपको स्लेज कर रही थी. आपने जब 6 छक्के लगा दिए तो आपने एंड्रयू फ्लिनटॉफ को क्या बोला था? युवराज सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा,” जो विराट कोहली टीवी पर बोलता है.. बेन स्टोक्स.. जब आप थोड़े और बड़े हो जाओगे तो आपको खुद ही समझ में आ जाएगा कि मैंने क्या बोला था.”
युवराज सिंह ने जब लगातार 6 छक्के लगाने का करिश्मा किया था तो उसके एक ओवर पहले उनकी इंग्लैंड के ऑलराउंडर एंड्र्यू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) से बहस हो गई थी. उनके छक्के देखकर लग रहा था कि वह फ्लिंटॉफ के साथ हुई बहस का जवाब बल्ले से दे रहे हैं. बता दें कि युवराज अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 1900, 8701 और 1177 रन बनाए हैं. युवराज ने इस दौरान कुल 17 शतक लगाए हैं. 14 शतक उन्होंने वनडे में लगाए है जबकि 3 टेस्ट में. टेस्ट में बॉलिंग करते हुए युवी ने 40 मैचों में 9, वनडे में 304 मैचों में 111 और 58 टी20 में कुल 28 विकेट लिए हैं. साल 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ था. वह ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे थे.
.
Tags: Stuart Broad, T20 World Cup 2007, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : October 15, 2023, 16:29 IST
[ad_2]
Source link