Home Sports World Cup: अफगानिस्तान को जीत के लिए केवल 2 विकेट की दरकार, पस्त हुआ वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड

World Cup: अफगानिस्तान को जीत के लिए केवल 2 विकेट की दरकार, पस्त हुआ वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड

0
World Cup: अफगानिस्तान को जीत के लिए केवल 2 विकेट की दरकार, पस्त हुआ वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड

[ad_1]

Afghanistan vs England, World Cup 2023 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup-2023) के मुकाबले में अफगानिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने हैं. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 284 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की हालत खराब है.

अफगानिस्तान के सामने इंग्लैंड की चुनौती 

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीता और अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इंग्लैंड का ये मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरा मैच है. उसे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में बटलर की कप्तानी वाली इस टीम ने बांग्लादेश को 137 रनों से मात दी. अफगानिस्तान को अभी तक एक भी जीत नहीं मिल पाई है. हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली टीम को पहले मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से और फिर भारत ने 8 विकेट से हराया.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here