Home Sports World Cup 2023 Live Update: इंग्लैंड की अफगानिस्तान से टक्कर, लगातार दूसरी जीत पर नजर, भारत टॉप पर पहुंचा

World Cup 2023 Live Update: इंग्लैंड की अफगानिस्तान से टक्कर, लगातार दूसरी जीत पर नजर, भारत टॉप पर पहुंचा

0
World Cup 2023 Live Update: इंग्लैंड की अफगानिस्तान से टक्कर, लगातार दूसरी जीत पर नजर, भारत टॉप पर पहुंचा

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टक्कर अफगानिस्तान से होगी. ये मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा. अफगानिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों का ये तीसरा मुकाबला होगा. अफगानिस्तान ने अब तक खेले अपने दोनों मैच गंवाए हैं और ये टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है. इंग्लैंड को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, इसके बाद जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लिश टीम ने वापसी की और दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराया. अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी इंग्लैंड की कोशिश इसी प्रदर्शन को दोहराने की होगी.

ये इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच होगा. इससे पहले, दोनों बार विश्व कप में टक्कर हुई थी और इंग्लैंड जीता था. 2019 के विश्व कप में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ऑयन मॉर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 17 छक्के मारे थे और इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 397 रन ठोक डाले थे. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का विकेट बैटिंग के लिए अच्छा है. ऐसे में इंग्लैंड की टीम अगर पहले बैटिंग करत है तो उसकी नजर बड़ा स्कोर बनाने पर रहेगी.

इस बीच, भारत ने विश्व कप में जीत की हैट्रिक पूरी की. टीम इंडिया ने अहमदाबाद में खेले गए मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है. ये भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर आठवीं जीत है. भारत की जीत में रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तूफानी फिफ्टी ठोकी थी.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here