Home Sports पहले पाकिस्तान अब श्रीलंका के साथ हुआ ऐसा, वर्ल्ड कप में हुई फजीहत, एक खिलाड़ी ने पलट दिया पासा

पहले पाकिस्तान अब श्रीलंका के साथ हुआ ऐसा, वर्ल्ड कप में हुई फजीहत, एक खिलाड़ी ने पलट दिया पासा

0
पहले पाकिस्तान अब श्रीलंका के साथ हुआ ऐसा, वर्ल्ड कप में हुई फजीहत, एक खिलाड़ी ने पलट दिया पासा

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जैसा हाल पाकिस्तान की बल्लेबाजी का हुआ था वैसा ही कुछ श्रीलंकाई टीम का हो गया. टूर्नामेंट में 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी टीम की बल्लेबाजी एक दम से धड़ाम हो गई. कंगारू स्पिनर एडम जांपा ने फिरकी के जाल में एक एक कर चार बैटर को फंसा कर मैच का रुख बदल दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरी श्रीलंका की उम्मीदों के जोर का झटका लगा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पारी का आगाज दमदार किया लेकिन अंजाम वैसा नहीं हो पाया जैसा कप्तान ने सोचा था. टॉस के वक्त कुसल मेंडिस ने 300 रन का स्कोर खड़ा करने का इरादा जाहिर किया था लेकिन टीम बड़ी मुश्किल से 209 रन तक पहुंच पाई.

पाकिस्तान जैसा श्रीलंका का हाल
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी जैसे एक दम से बिखर गई थी वैसा ही कुछ श्रीलंका के साथ देखने को मिला. टीम इंडिया के खिलाफ पाक टीम ने 3 विकेट पर 155 रन बनाए थे और 191 रन पर पूरी टीम सिमट गई. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 125 रन पर पहला विकेट गंवाया था और 209 रन पर ऑलआउट हो गई. महज 84 रन बनाने में श्रीलंका ने अपने 9 विकेट गंवा दिए. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने फिफ्टी जमाई थी. श्रीलंका के लिए कप्तान पथुम निसांका और कुसल परेरा ने हाफ सेंचुरी जमाई.

एक खिलाड़ी ने पलट दिया मैच
ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ स्पिनर एडम जांपा ने मैच का पूरा नक्शा ही बदल दिया. 8 ओवर की गेंदबाजी करते हुए इस फिरकी गेंदबाज ने 47 रन देकर 4 अहम विकेट झटक लिए. कप्तान कुसल मेंडिस, समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने और महीष तीक्षणा को अपना शिकार बनाया. जांपा ने दो लगातार गेंद पर करुणारत्ने और तीक्षणा को आउट किया.

Tags: Adam Zampa, Australia vs Sri lanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here