Home Sports पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर का दावा, कहा- मुझे मैदान से लेकर डाइनिंग टेबल तक धर्मांतरण के लिए किया गया परेशान

पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर का दावा, कहा- मुझे मैदान से लेकर डाइनिंग टेबल तक धर्मांतरण के लिए किया गया परेशान

0
पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर का दावा, कहा- मुझे मैदान से लेकर डाइनिंग टेबल तक धर्मांतरण के लिए किया गया परेशान

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच में टीम इंडिया के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से टीम आलोचकों के निशाने पर है. इतना ही नहीं पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने अहमदाबाद में दर्शकों के खराब रवैए पर भी सवाल उठाए हैं. इस बीच पाकिस्तान के हिन्दू क्रिकेटर ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने मैदान से लेकर डाइनिंग टेबल तक धर्मांतरण का दबाव डाले जाने की बात कही है. पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ने के बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अपनी पारी को गाजा के लोगों को समर्पित किया था. इसे लेकर भी विवाद हुआ था. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम सिर्फ 191 रन ही बना सकी थी. जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 31वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, चाहे ड्रेसिंग रूम हो, खेल का मैदान हो या डाइनिंग टेबल, मेरे साथ हर दिन धर्मांतरण की बात होती थी. वीडियो में मोहम्मद शहजाद और श्रीलंका के तिलकरत्ने के विवाद को दिखाया गया है. वीडियो में शहजाद श्रीलंका के दिलशान से कह रहे हैं, यदि आप एक गैर-मुस्लिम हैं और आप मुस्लिम हो जाते हैं, चाहे आप अपने जीवन में कुछ भी करें, सीधे जन्नत में जाएंगे. इसके बाद दिलशान कहते हैं, मुझे जन्नत पसंद नहीं. ऐसे शहजाद कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि फिर आग के लिए तैयार रहो. यह घटना 2014 की है. श्रीलंका ने वनडे के मैच में पाकिस्तान को मात दी थी और सीरीज पर कब्जा किया था.

16 की उम्र में बदल लिया था धर्म
मालूम हो कि श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज और ऑलराउंडर तिलकरत्ने दिलशान पहले मुस्लिम थे. 16 साल की उम्र में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था. इससे पहले उनका नाम तुवान मुहम्मद दिलशान था. दिलशान ने श्रीलंका के लिए 87 टेस्ट, 330 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 16 शतक के सहारे 5492 रन, वनडे में 22 शतक के दम पर 10290 तो टी20 इंटरनेशनल में एक अर्धशतक के सहारे 1889 रन बनाए. ऑफ स्पिनर दिलशान ने टेस्ट में 39, वनडे में 106 और टी20 इंटरनेशनल में 9 विकेट झटके. दिलशान ने 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में विराट कोहली का विकेट भी झटका था. हालांकि फाइनल में श्रीलंका को हार मिली थी.

VIDEO: विराट कोहली और रितिका का जश्न देखा या नहीं, पाकिस्तान को हराने के बाद गले मिले, अनुष्का ने भी दिया साथ

इससे पहले दानिश कनेरिया ने टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिलने पर जय श्री राम लिखकर बधाई दी थी. उन्होंने पाकिस्तान के प्रदर्शन को लेकर कहा था कि हमारे खिलाड़ियों ने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली. टीम ने अच्छी शुरुआत जरूर की, लेकिन जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के आगे उनकी एक ना चली. 42 साल के कनेरिया ने पाकिस्तान की ओर से 61 टेस्ट और 18 वनडे खेले. टेस्ट में उन्होंने 35 की औसत से 261 विकेट झटके. वहीं वनडे में 15 विकेट लिया.

Tags: Danish Kaneria, India Vs Pakistan, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here