[ad_1]
नई दिल्ली. भारत में खेली जा रही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में 5 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोला. श्रीलंका के खिलाफ कंगारू टीम को पसीना बहाने के बाद जीत नसीब हुई. सोमवार 16 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी करते हुए मैच को पलट दिया. हालांकि गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी ऐसे ही हालात पैदा हो गए थे लेकिन यहां भी अचानक से सबकुछ बदल गया.
श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पर सबकी नजर थी. लगातार दो मैच हार चुकी दोनों ही टीम यहां पहली जीत की तलाश में उतरी थी. ऑस्ट्रेलिया ने बेहतर खेल दिखाया और मुकाबला अपने नाम किया. श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर शानदार शुरुआत की थी और स्पिनर एडम जांपा ने मुकाबले को अपनी दो गेंद से अचानक से बदल दिया. 125 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली श्रीलंका की पूरी टीम 209 रन पर ढेर हो गई.
2 बॉल ने मुकाबला बदल दिया
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जांपा ने श्रीलंका के खिलाफ 8 ओवर 47 रन देकर 4 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने कप्तान कुसल मेंडिस को 9 रन के स्कोर पर डेविड वार्नर के हाथों कैच करवाया. यह विकेट 27.6 ओवर में आया. अपना नया ओवर लेकर जब जांपा आए तो पहली बॉल पर समरविक्रमा को lbw कर दिया. इन दो विकेट ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया.
21 गेंद में मैच का रुख पलटा
गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बल्लेबाजी में भी मुश्किल से निकली. 158 रन के स्कोर पर मार्नस लाबुशेन के रूप में कंगारू टीम ने बड़ा विकेट गंवाया. यहां मैदान पर कदम रखा ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने और आते ही धुंआधार शॉट्स लगाते हुए मैच का नक्शा एकदम से बदल दिया. 21 गेंद पर 31 रन की नाबाद पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के जमाते हुए उन्होंने पूरा दबाव खत्म कर दिया. इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत आसानी से मिल गई.
.
Tags: Adam Zampa, Glenn Maxwell, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 16, 2023, 23:41 IST
[ad_2]
Source link