Home Breaking News Congress: ‘अपने प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना घटिया प्रयास’, कांग्रेस का सरकार पर हमला

Congress: ‘अपने प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना घटिया प्रयास’, कांग्रेस का सरकार पर हमला

0
Congress: ‘अपने प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना घटिया प्रयास’, कांग्रेस का सरकार पर हमला

[ad_1]

Congress said Government making cheap attempt of using Army for its publicity

Jairam Ramesh
– फोटो : Social Media

विस्तार


कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर अपने राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करने का ‘घटिया प्रयास’ करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

बता दें, हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सेना देश भर में सरकारी योजनाओं के प्रचार में मदद करेगी। इसी पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। 

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि भारत की सेना पूरे देश की सेना है। हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साढ़े नौ साल के दौरान महंगाई, बेरोजगारी व अन्य सभी मोर्चों पर विफलता का सामना करने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार पाने का बहुत घटिया प्रयास कर रही है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here