Home Sports World Cup: डेविड वॉर्नर का सरेआम फूटा गुस्सा, मैदान में ही अपशब्दों की कर दी बौछार, फिर भी लोग क्यों कर रहे तारीफ?

World Cup: डेविड वॉर्नर का सरेआम फूटा गुस्सा, मैदान में ही अपशब्दों की कर दी बौछार, फिर भी लोग क्यों कर रहे तारीफ?

0
World Cup: डेविड वॉर्नर का सरेआम फूटा गुस्सा, मैदान में ही अपशब्दों की कर दी बौछार, फिर भी लोग क्यों कर रहे तारीफ?

[ad_1]

हाइलाइट्स

डेविड वॉर्नर ने श्रीलंका के खिलाफ रहे फ्लॉप.
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के 14वें मुकाबले में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने नजर आई. इस मैच से पहले दोनों टीमों का खाता नहीं खुला था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में वर्ल्ड कप की पहली जीत दर्ज की तो दूसरी तरफ श्रीलंका ने हार की हैट्रिक लगा दी. लेकिन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत से ज्यादा स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के चर्चे हैं जबकि वे महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वॉर्नर ने सरेआम मैदान में गुस्सा दिखाया, फिर भी लोग उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं.

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया. लेकिन एडम जाम्पा के 4 विकेटों की बदौलत टीम कंगारुओं के सामने महज 210 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब हो सकी. जवाबी कार्यवाही में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. डेविड वॉर्नर महज 11 रन पर चलते बने. ज्यों ही मधुशंका की गेंद पर वे एलबीडब्लू आउट करार दिए गए, उनका गुस्सा सरेआम फूट गया. उन्होंने बल्ला पटकते हुए अपशब्द तब तक बोलते गए जब तक ड्रेसिंग रूप तक नहीं पहुंच गए. वॉर्नर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन इससे पहले वे फैंस का दिल जीत चुके थे.

वॉर्नर ने ग्राउंड स्टाफ की कर दी मदद

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले में बारिश ने दस्तक दी. जिसके बाद मैदान पर कवर्स भी देखने को मिले. इस बीच वॉर्नर की दरियादिली भी देखने को मिली. स्टार बल्लेबाज ने बारिश के दौरान कवर्स लाते समय ग्राउंड स्टाफ की मदद की. कवर खींचते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

world cup 2023, aus vs sl, australia vs sri lanka, sri lanka vs australia, sri lanka cricket, david warner, david warner stats, david warner angry, australia cricket, odi world cup, cricket world cup, cwc 2023, adam zampa, kusal perera, mitchell marsh, pathum nissanka, Marnus Labuschagne, Josh Inglis, Dilshan Madushanka, Pathum Nissanka, mitchell starc, pat cummins, icc cricket world cup, marnus labuschange, mitchell marsh, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप

इस मैच में वॉर्नर के अलावा स्टीव स्मिथ भी फ्लॉप नजर आए. लेकिन मिचेल मार्श और जोस इंग्लिस के अर्धशतकों की बदौलत टीम मजबूत स्थिति में पहुंची. वहीं, अंत में ग्लेन मैक्सवेल ने महज 21 गेंद में 31 रन ठोक ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से जीत दिला दी. इससे पहले कंगारू टीम 2 लगातार मुकाबले हार चुकी है.

Tags: Australia Cricket Team, David warner, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here