Home Sports World Cup 2023: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया श्रीलंका, बनाई हार की हैट्रिक

World Cup 2023: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया श्रीलंका, बनाई हार की हैट्रिक

0
World Cup 2023: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया श्रीलंका, बनाई हार की हैट्रिक

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 शुरुआत से ही धमाल मचा रहा है. टूर्नामेंट शुरू हुए अभी 15 दिन ही हुए हैं, लेकिन इस छोटे से अंतराल में ही एक के बाद एक उलटफेर देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ 2019 का वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड लगातार शिकस्त झेलने को मजबूर है तो दूसरी ओर 1996 का चैंपियन श्रीलंका ने तो हार की हैट्रिक ही बना दी है. यह 1987 के बाद पहला मौका है जब श्रीलंका की टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हारी है. यह इत्तफाक ही है कि 1987 में भी वर्ल्ड कप भारत की सह-मेजबानी में खेला गया था और इस बार भी भारत ही मेजबान है.

श्रीलंका की टीम को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस जीत से जहां ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में खाता खोला. वहीं, श्रीलंका को इस हार ने सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर कर दिया है. ऐसा क्यों इसके लिए टूर्नामेंट का फॉर्मेट समझ लेते हैं. क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. यह टूर्नामेंट रॉउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है. यानी सभी टीमें पहले 9-9 मैच खेलेंगी. इसके बाद टॉप 4 टीमों को बेहतर अंक के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिलेगी.

यह 48 साल के वर्ल्ड कप इतिहास में सिर्फ तीसरा मौका है जब यह टूर्नामेंट रॉउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है. पहली बार यह फॉर्मेट 1992 में और दूसरी बार 2019 में आजमाया गया. साल 1992 में सिर्फ 9 टीमें ही खेली थीं. इसलिए 2023 से उसकी तुलना सही नहीं रहेगी. लेकिन अगर हम 2019 यानी पिछले वर्ल्ड कप की बात करें तो 4 में से 2 टीमें 12 और 11 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थीं. यानी 3 मैच हारने के बावजूद श्रीलंका को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं कहा जा सकता. लेकिन यह बात जरूर है कि अगर उसे 12 अंक तक पहुंचना है तो बाकी बचे सभी 6 मैच जीतने होंगे. यकीनन ऐसा करना आसान नहीं होगा क्योंकि उसके सामने अभी भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टीमों का आना बाकी है.

अगर हम श्रीलंका के इतिहास का देखें तो यह उन चंद टीमों में से एक है, जो 1975 से ही वर्ल्ड कप खेल रही है. साल 1996 में उसने पहली बार वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद वह दोबारा तो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया, लेकिन 2007 और 2011 में फाइनल तक जरूर पहुंचा. हालांकि, पिछले 3 वर्ल्ड कप से श्रीलंका का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है. साल 2015 में यह टीम क्वार्टर फाइनल में जाकर ठहर गई. इसके बाद 2019 में ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर सकी. अब वर्ल्ड कप 2023 में भी उसका सेमीफाइनल का सफर मुश्किल हो गया है.

मौजूदा वर्ल्ड कप में 14 मैच हो चुके हैं. इन मैचों के बाद मेजबान भारत जहां 6 पॉइंट के साथ पहले नंबर पर है. भारत के अलावा न्यूजीलैंड के भी 6 अंक हैं, लेकिन वह रनरेट में भारत से पीछे है. श्रीलंका का अभी खाता भी नहीं खुला है. ऑस्ट्रेलिया के अभी 3 मैचों में एक जीत और 2 हार के साथ 2 अंक हैं.

Tags: Arsh se Farsh par, Australia, Sri lanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here