Home World इजरायल-हमास महाजंग को अब रोकने की तैयारी, जो बाइडेन की यात्रा से क्या बनेगी बात

इजरायल-हमास महाजंग को अब रोकने की तैयारी, जो बाइडेन की यात्रा से क्या बनेगी बात

0
इजरायल-हमास महाजंग को अब रोकने की तैयारी, जो बाइडेन की यात्रा से क्या बनेगी बात

[ad_1]

Israel Hamas War Latest News:  इजरायल और हमास के बीच पिछले 11 दिन से जंग जारी है. एक तरफ हमास खुली चुनौती दे रहा है तो इजरायल ने भी साफ कर दिया है हमास के खात्मे तक जंग जारी रखेंगे. इन सबके बीच लाखों की संख्या में फिलिस्तीनी शरणार्थियों को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है. इन सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ खास देशों की यात्रा करने वाले हैं जिनमें इजरायल, जार्डन अम्मान शामिल है. जहां एक तरफ ईरान भी धमकी दे रहा है वहीं हेजबोल्ला ने भी फ्रंट खोल दिया है. इन सबके बीच इजरायल ने साफ कर दिया है इस दफा जंग आरपार की होगी.

इजरायल की सेना के मुताबिक लेबनान की  (Lebanon) सीमा पर हेज्बोल्ला के आतंकियों ने आईडीएफ के टैंकों और चौकियों पर गोलियां चलाईं, साथ ही रॉकेटों से भी अटैक किया. यह हमला होते ही राजधानी तेल अवीव समेत आसपास के इलाकों में सायरन बज उठे. इसके बाद इजरायली डिफेंस फोर्स ने अपनी तोपों का मुंह लेबनान की ओर खोल दिया और जिन जगहों से रॉकेट दागे गए थे, वहां पर  गोले बरसाए गए. 

हेज्बोल्ला का दावा

हेज्बोल्ला(Israel Hezbollah War)  का कहना है कि ने मीडिया को बताया कि उसने इजरायल के उत्तरी सीमावर्ती शहर शुटुला में उसके सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी की. संगठन ने अपने एक बयान में कहा कि यह हमला इजरायली गोलाबारी के प्रतिशोध में था, जिसमें शुक्रवार को रॉयटर्स के वीडियोग्राफर इस्साम अब्दुल्ला और शनिवार को दो लेबनानी नागरिकों की मौत हो गई थी. वहीं इजरायली सेना ने कहा कि इजरायल ने ऐत अल-शाब शहर के बाहरी इलाके को निशाना बनाकर जवाब दिया है.

 

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here