Home Sports ‘टॉस के समय भी सो रहे बावुमा !’: फोटो वायरल हुआ तो फैंस ने लिए दक्षिण अफ्रीकी कप्‍तान के मजे

‘टॉस के समय भी सो रहे बावुमा !’: फोटो वायरल हुआ तो फैंस ने लिए दक्षिण अफ्रीकी कप्‍तान के मजे

0
‘टॉस के समय भी सो रहे बावुमा !’: फोटो वायरल हुआ तो फैंस ने लिए दक्षिण अफ्रीकी कप्‍तान के मजे

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) के दौरान आंखें बंद किए हुए एक और फोटो वायरल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्‍तान तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) फिर क्रिकेटप्रेमियों के निशाने पर हैं. टूर्नामेंट में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका टीम का नीदरलैंड्स (Netherlands vs South Africa) से मुकाबला हो रहा है जिसमें अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. धर्मशाला में हो रहे इस मैच में टॉस के दौरान बावुमा का आंखे बंद किए हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे लेकर लोग, साउथ अफ्रीका के कप्‍तान के मजे लेने से नहीं चूक रहे.

‘इंजमाम को लीजेंड नहीं मानता’, इमाम को चुनने पर पूर्व क्रिकेटर का आया गुस्‍सा

बता दें, वर्ल्‍डकप 2023 के पहले भी अहमदाबाद में कप्तानों की बैठक के दौरान बावुमा का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्‍हें सिर झुकाए हुए देखा गया था. ऐसा लग रहा था मानो दक्षिण अफ्रीका के कप्‍तान झपकी ले रहे हैं. हालांकि बाद में बावुमा ने सफाई देते हुए कहा था कि वे झपकी नहीं ले रहे थे बल्कि कैमरे के एंगल के कारण लोगों का ऐसा अहसास हुआ था.

WC 2023: भारतीय बॉलर ‘महाकंजूस’! टॉप 5 इकोनॉमी वाले प्‍लेयर्स में 4 भारतीय

बहरहाल, मंगलवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान आंखें बंद किए एक और फोटो वायरल होने के बाद बावुमा फिर मजाक का केंद्र बन गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे लेकर चुटीले कमेंट किए हैं.

वायरल फोटो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा-बावुमा टॉस के दौरान भी सो रहे हैं. एक अन्‍य ने सवालिया लहजे में पूछा-यहां भी बावुमा सो रहा है क्‍या? एक  फैन ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया-बावुमा ऐसे ही बदनाम है सोने के लिए…इनकी शक्‍ल ही ऐसी है.

एक अन्‍य कमेंट में कहा गया-वह हमेशा सोते हैं.अहमदाबाद में ऑल कैप्‍टन प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भी इन्‍हें देखा था. एक यूजर ने लिखा- कप्‍तान ने पहले सोने (Sleep)का फैसला किया. एक यूजर ने सवाल किया कि क्‍या उन्‍होंने टॉस के दौरान आंखें बंद की थीं? एक क्रिकेटप्रेमी ने अपने रिएक्‍शन में लिखा -बावुमा हमेशा एक ही मूड में रहते हैं.

बावुमा की दक्षिण अफ्रीका टीम को इस समय सेमीफाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस टीम ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है.दो मैचों में जीत के साथ इस टीम के चार अंक हैं .

Tags: South Africa Cricket, Temba Bavuma, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here