Home Sports नीदरलैंड्स की उलटफेर से Points Table में बदलाव, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सबसे नीचे, भारत टॉप पर

नीदरलैंड्स की उलटफेर से Points Table में बदलाव, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सबसे नीचे, भारत टॉप पर

0
नीदरलैंड्स की उलटफेर से Points Table में बदलाव, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सबसे नीचे, भारत टॉप पर

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जिसके बाद यह कहना पड़ेगा कि क्रिकेट वाकई अनिश्चितताओं का खेल है. मंगलवार 17 अक्टूबर को नीदरलैंड्स की टीम ने टॉप फॉर्म में नजर आ रही साउथ अफ्रीका को हराकर उलटफेर कर दिया. इससे पहले अफगानिस्तान ने रविवार को मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हराकर चौंकाया था.

नीदरलैंड्स की टीम ने वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर वाकई में बड़ा उलटफेर किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड के 78 रन की जुझारू पारी के दम पर 8 विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया. बारिश की वजह से मैच को 50 की जगह 43-43 ओवर का कर दिया गया था. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बुरी तरह से नाकाम रही और 42.5 ओवर में पूरी टीम 207 रन पर सिमट गई. इस जीत से नीदरलैंड्स ने अपने अंकों का खाता खोला.

अंक तालिका में बदलाव
नीदरलैंड्स को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद वर्ल्ड कप की अंक तालिका में बड़ा बदला हुआ है. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका डच टीम की इस जीत के बाद सबसे नीचे 10ववें नंबर पर खिसक गई है. नीदरलैंड्स एक पायदान उपर 9वें नंबर पर पहुंच गई है. श्रीलंका की टीम 3 मैच खेल चुकी है और उसे अब तक पहली जीत का इंतजार है.

अंक तालिका की स्थिति
इस वक्त वर्ल्ड कप की अंक तालिका पर नजर डाले तो भारत अपने लगातार तीन मैच जीतकर शान से सबसे उपर पहले स्थान पर काबिज है. दूसरे स्थान पर भारत के बराबर तीन मुकाबले जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम है. नीदरलैंड्स के खिलाफ उलटफेर का शिकार होने के बाद भी साउथ अफ्रीका की टीम अब भी तीसरे नंबर पर बनी हुई है. चौथा स्थान 3 मैच में दो जीत हासिल करने वाली पाकिस्तान को हासिल है. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम भी 3 मैच में दो जीत और 1 हार के बाद पांचवें नंबर पर बनी हुई है.

Tags: India Vs Pakistan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here