Home Sports रिंकू सिंह 26 गेंद खेलकर भी नहीं लगा सके छक्के, मिली करारी हार, भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी बेकार

रिंकू सिंह 26 गेंद खेलकर भी नहीं लगा सके छक्के, मिली करारी हार, भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी बेकार

0
रिंकू सिंह 26 गेंद खेलकर भी नहीं लगा सके छक्के, मिली करारी हार, भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी बेकार

[ad_1]

नई दिल्ली. रिंकू सिंह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने आते हैं. आईपीएल 2023 के एक मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 20वें ओवर में 5 छक्के लगाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी. टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिला. पिछले दिनों वे एशियन गेम्स 2023 में भी उतरे और भारत गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहा. लेकिन टी20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में उप्र की ओर से खेलते हुए रिंकू बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. मुकाबले में तमिलनाडु ने उप्र को 8 रन से हराया भी. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटका, पर यह टीम के लिए नाकाफी साबित हुआ. भुवनेश्वर लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.

उप्र को तमिलनाडु ने 147 रन का लक्ष्य दिया था. ऐसे में उम्मीद थी कि रिंकू सिंह एक बार फिर कमाल दिखाएंगे. लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके. रिंकू ने 26 गेंद का सामना किया और 22 रन बनाए. पारी के दौरान वे एक भी छक्के नहीं लगा सके. 2 चौका लगाया. टीम की ओर से समीर रिजवी ने 46 गेंद पर नाबाद 75 रन की अहम पारी खेली, लेकिन वे टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके. टीम 5 विकेट पर 138 रन ही बना सकी. टीम इंडिया से बाहर चल रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 2 विकेट भी झटका.

साई सुदर्शन ने बनाए 46
मैच में तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए अच्छी शुरुआत की. ओपनर बैटर साई सुदर्शन और हरि निशांत ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े. इसके बाद सुदर्शन ने विजय शंकर के साथ मिलकर स्कोर को 98 रन तक पहुंचाया. साई सुदर्शन 47 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. विजय शंकर ने भी 35 गेंद पर 42 रन बनाए. लेकिन अंत में उसके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. कप्तान वॉशिंगटन सुंदर एक और शाहरुख खान 5 ही रन बना सके.

शुभमन गिल के साथी ने सिर्फ 42 गेंद पर जड़ दिया शतक, 18 बाउंड्री लगाई, जीत चुका है वर्ल्ड कप

जी अजितेश ने 10 गेंद पर नाबाद 17 रन बनाकर स्कोर को 140 रन के पार पहुंचाया. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए. तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट झटका.

Tags: Bhuvneshwar kumar, Rinku Singh, Syed Mushtaq Ali Trophy, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here