[ad_1]
हाइलाइट्स
शोएब मलिक बोले, शादाब का फॉर्म खराब चल रहा
टीम उनसे पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की उम्मीद रखती है
पाकिस्तान का 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से है मैच
नई दिल्ली. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में रिस्ट स्पिनर शादाब खान (Shadab Khan) का खराब फॉर्म पाकिस्तान टीम प्रबंधन के लिए चिंता बना हुआ है.25 वर्ष के शादाब उपकप्तान और ऑलराउंडर की हैसियत से टीम में हैं लेकिन न तो वह गेंद और न ही बल्ले से योगदान दे पा रहे हैं. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम को अपना अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (Pakistan vs Australia) 20 अक्टूबर को बेंगलुरू में खेलना है और वह भारत से मिली हार के झटके से उबरकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी.
हालांकि संघर्ष कर रहे बॉलिंग यूनिट को देखते हुए यह आसान नहीं लगता.इस अहम मैच से पहले पाकिस्तान के बेहतरीन प्लेयर्स में से एक शोएब मलिक (Shoaib Malik)ने कप्तान बाबर आजम को शादाब को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की सलाह दी है.पाकिस्तान के A Sports चैनल से बातचीत में मलिक ने कहा, ‘इसमें शक नहीं कि शादाब शानदार खिलाड़ी और बॉलर हैं लेकिन इस समय वे संघर्ष कर रहे हैं.आप ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा को देखिए, उनकी लेग स्पिन भी सही जगह पर पिच नहीं हो रही. इसके बावजूद श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में हुए मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए.जम्पा की स्लाइडर और गुगली सही स्पॉट पर पिच हो रही हैं.’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान ने कहा-जहां तक शादाब की बात है तो टीम उनसे पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की उम्मीद रखती है, पांच-छह ओवर की नहीं.
‘टॉस के समय भी सो रहे!’: फोटो वायरल हुआ तो फैंस ने लिए बावुमा के मजे
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज (Wahab Riaz) ने भी प्लेइंग इलेवन को लेकर राय रखी.उन्होंने कहा कि शादाब और नवाज को पाकिस्तान टीम की ओर से एक साथ नहीं खेलना चाहिए. मैं चाहूंगा कि इनमें से किसी एक की जगह नवोदित उसामा मीर (Usama Mir) को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले.
‘इंजमाम को लीजेंड नहीं मानता’, इमाम को चुनने पर पूर्व क्रिकेटर का आया गुस्सा
बता दें, पाकिस्तान टीम के तीन मैचों में दो जीत के साथ इस समय चार अंक हैं और अंक तालिका में वह भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बाद चौथे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू के मैच के बाद पाकिस्तानी टीम को 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान (चेन्नई), 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका (चेन्नई), 31 अक्टूबर को बांग्लादेश (कोलकाता), 4 नवंबर को न्यूजीलैंड (बेंगलुरू) और 11 नवंबर को इंग्लैंड (कोलकाता) का मुकाबला करना है. पाकिस्तान को अंतिम चार में प्रवेश करना है तो उसे अपने आगे के कम से कम तीन मैचों में जीत हासिल करनी होगी.
.
Tags: Pakistan cricket team, Pakistan vs australia, Shadab Khan, Shoaib Malik, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 17, 2023, 22:02 IST
[ad_2]
Source link