[ad_1]
नई दिल्ली. भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कमतर आंकी जा रही टीमों ने रोमांच भर दिया है. घर पर खेल रही मेजबान भारत ने लगातार तीन मैच में विरोधी टीम के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है. पिछले 15 मुकाबलों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ है. मेजबान टीम के धमाकेदार खेल से दर्शक रोमांचित है तो उतना ही रोमांच बड़ी टीमों के खिलाफ कमतर आंकी जा रही टीम ने किया है. अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबले से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मुंह की खाएगी. स्पिन गेंदबाजों के दम पर इंग्लिश टीम को 69 रन से मात देकर अफगान टीम ने बड़ा उलटफेर कर दिया.
15 अक्टूबर को अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया और 3 दिन में फिर से एक और बड़ा उलटफेर हो गया. इस बार नीदरलैंड्स की टीम ने धमाकेदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका को धूल चटाया. 428 रन का स्कोर बना चुकी टीम 246 रन हासिल करने में नाकाम रही.नीदरलैंड्स की टीम ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड के शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट पर 245 रन का स्कोर खड़ा किया. बारिश की वजह से मुकाबले को 43-43 ओवर का कर दिया गया था. 69 गेंद पर एडवर्ड ने 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रन बनाए.
3 दिन में 2 बड़े उलटफेर
साउथ अफ्रीका की टीम ने बारिश से बाधित मुकाबले में नीदरलैंड्स पर गेंदबाजी करते हुए शिकंजा पूरी तरह से कस लिया था. 140 रन पर डच टीम ने अपने 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान स्कॉट एडवर्ड ने एक छोर थामे रखा और 8वें विकेट के लिए वान डर मर्व के साथ 64 फिर 9वें विकेट के लिए ए डट्ट के साथ 41 रन की अटूट साझेदारी कर स्कोर 245 रन तक पहुंचाया. नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से नाकाम रहा.
टीम ने अपने 5 विकेट 100 रन बनाने से पहले महज 89 रन पर ही गंवा दिए थे. टॉर 5 बल्लेबाजों के स्कोर की बात करें तो किसी ने भी 30 रन नहीं बनाए. कप्तान तेंबा बवूमा 16 रन, क्विंटन डि कॉक 20, वान डर डुसेन 4 जबकि एडन मारक्रम 1 रन बनाकर वापस लौटे नीदरलैंड्स की टीम ने इस विश्व कप में जगह बनाने के लिए दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को क्वालीफायर मुकाबले में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को विश्व कप में हराया हो. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2022 टी20 भी डच टीम ने प्रोटियाज को मात दी थी.
.
Tags: Afghanistan Cricket, Netherlands, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 17, 2023, 23:02 IST
[ad_2]
Source link