Home Sports 53 के हुए अनिल कुंबले, एक इनिंग में झटके 10 विकेट, पाक के खिलाफ रचा था इतिहास, एक नजर में ‘जंबो’ के कारनामे

53 के हुए अनिल कुंबले, एक इनिंग में झटके 10 विकेट, पाक के खिलाफ रचा था इतिहास, एक नजर में ‘जंबो’ के कारनामे

0
53 के हुए अनिल कुंबले, एक इनिंग में झटके 10 विकेट, पाक के खिलाफ रचा था इतिहास, एक नजर में ‘जंबो’ के कारनामे

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का नाम आज कौन नहीं जानता, जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी है. कुंबले 17 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म आज ही के दिन बैंगलोर में हुआ था. कुंबले ने भारत को कई मुकाबले जिताने में मदद की है. उनके नाम एक टेस्ट इनिंग में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड हैं. उन्होंने एक ऐसा भा कारनामा किया है. जिसे आज तक महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर सके.

साल 1999 में 7 फरवरी को हुए मुकाबले में कुंबले ने एक खास उपलब्धि हासिल की थी. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 10 विकेट लिए थे. अनिल कुंबले के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने चेन्नई में सीरीज का पहला टेस्ट गंवाने के बाद बराबरी हासिल की थी. कुंबले ने 74 रन देकर सभी 10 विकेट हासिल किए थे.

मिकी ऑर्थर के ‘BCCI इवेंट’ वाले बयान पर आया ICC का जवाब, चेयरमैन बोले- हम समीक्षा करेंगे…

अपनी कप्तानी में नहीं गंवाया एक भी वनडे मैच
साल 2002 में अनिल कुंबले को इंग्लैंड के खिलाफ एक वनडे मैच में कप्तानी करने का मौका मिला था. उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शानदार पारी खेली था. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ से भी नवाजा गया था. भारत ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था. कुंबले ने भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच में कप्तानी की है. इस तरह कुंबले के नाम वनडे में कप्तानी करते हुए 100% जीत का रिकॉर्ड दर्ज है. धोनी भी अपने करियर के दौरान यह कारनामा नहीं कर सके.

टूटे जबड़े के साथ की गेंदबाजी
साल 2002 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था. इस मैच में अनिल कुंबले ने पहली इनिंग में 14 ओवर बॉलिंग करते हुए सिर्फ 29 रन दिए थे. इस दौरान उन्होंने टूटे जबड़े के साथ गेंदबाजी करते हुए महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का विकेट लिया था, जो 25 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस तरह कुंबले ने देश प्रेम की मिसाल पेश की थी.

टेस्ट में 600 से भी ज्यादा विकेट
अनिल कुंबले बेशक टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने 132 टेस्ट, 271 वनडे मैचों में क्रमश: 619 और 337 विकेट लिए हैं. टेस्ट में कुंबले 38 बार 5 विकेट और 8 बार 10 विकेट ले चुके हैं. 132 टेस्ट मैच में उन्होंने 1 शतक भी जड़ा है. भारत के लिए वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

Tags: Anil Kumble, Anil Kumble birthday, On This Day, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here