Home Sports IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही कोहली के नाम होगा ये बड़ा कीर्तिमान, दिग्गज धोनी से निकल जाएंगे आगे

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही कोहली के नाम होगा ये बड़ा कीर्तिमान, दिग्गज धोनी से निकल जाएंगे आगे

0
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही कोहली के नाम होगा ये बड़ा कीर्तिमान, दिग्गज धोनी से निकल जाएंगे आगे

[ad_1]

Virat Kohli World Cup Records: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है. टीम का अगला मैच 19 अक्टूबर को होगा. मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में विराट कोहली अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड कप कीर्तिमान कर लेंगे. वह इस बड़ी उपलब्धि को नाम करने से महज एक कदम दूर हैं. उन्हें इसके लिए सिर्फ बांग्लदेश के खिलाफ होने वाले टीम के अगले मुकाबले में मैदान में उतरना होगा. मैदान में उतरते ही वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे.

कोहली के नाम होगी ये बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऊपर चढ़ जाएंगे. यह कोहली का 30वां वर्ल्ड कप मैच होगा. इसके साथ ही वह दिग्गज एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ देंगे. धोनी ने अपने करियर में 29 वर्ल्ड कप मैच खेले थे. इसके साथ ही कोहली पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बराबरी कर लेंगे जिन्होंने वर्ल्ड कप में 30 मैच खेले थे.

तीसरे नंबर पर पहुंचेंगे विराट 

विराट कोहली भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाडियों में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर और जवागल श्रीनाथ हैं. सचिन ने 45 जबकि जवागल श्रीनाथ ने 34 वर्ल्ड कप मुकाबले खेले हैं.  

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर – 45 मैच   

जवागल श्रीनाथ – 34 मैच 

मोहम्मद अजहरुद्दीन – 30 मैच 

एमएस धोनी -29 मैच 

विराट कोहली – 29 मैच 

कपिल देव – 26 मैच 

जहीर खान – 23 मैच 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here