[ad_1]
नई दिल्ली. भारत में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बीच बीसीसीआई के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में युवाओं का शानदार खेल जारी है. अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से गोवा की जीत में अहम भूमिका निभाई. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मणिपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में 16.2 ओवर में गोवा ने 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 17 अक्टूबर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गोवा की टीम ने मणिपुर पर 6 विकेट की बड़ी जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम लगातार लगे झटकों से उबर नहीं पाई और 9 विकेट पर 122 रन तक ही पहुंच पाई. मणिपुर के कप्तान जॉनसन सिंह ने 45 गेंद पर 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली. इसके अलावा नितेश सेदई ने 22 रन की पारी खेली.
गोवा की जीत में चमके अर्जुन तेंदुलकर
मणिपुर के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी के अहम योगदान देते हुए मुकाबले को पलट दिया. गोवा के खिलाफ इस मुकाबले में दो टॉप स्कोर बनाने वाले बैटर को अर्जुन ने अपना शिकार बनाया. 30 रन की साझेदारी कर चुकी ओपनिंग जोड़ी को उन्होंने नितेश को 22 रन के स्कोर पर बोल्ड करते हुए तोड़ा. आखिर के ओवर में तेजी से रन बना रहे अर्शशतक जमाने वाले जॉनसन सिंह को 50 रन पर अर्जुन ने लक्ष्य गर्ग के हाथों कैच करवाया.
गोवा की लगातार दूसरी जीत
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह गोवा की लगातार दूसरी जीत है. आंध्रा के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम ने 31 रन से जीत हासिल की थी. इस मुकाबले में गोवा ने 232 रन बनाए थे और विरोधी को 201 पर ढेर किया था. अर्जुन तेंदुलकर ने आंध्रा के खिलाफ 3.3 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. दो मुकाबलों में अब उनको नाम 5 विकेट हो गए हैं.
.
Tags: Arjun tendulkar, Syed Mushtaq Ali Trophy
FIRST PUBLISHED : October 17, 2023, 20:27 IST
[ad_2]
Source link