Home Breaking News UP: सौतेले बेटे की हत्या कर बहाए घड़ियाली आंसू, रोते हुए कह रही थी- मेरा लाल कहां चला गया… देवी मां मदद करो

UP: सौतेले बेटे की हत्या कर बहाए घड़ियाली आंसू, रोते हुए कह रही थी- मेरा लाल कहां चला गया… देवी मां मदद करो

0
UP: सौतेले बेटे की हत्या कर बहाए घड़ियाली आंसू, रोते हुए कह रही थी- मेरा लाल कहां चला गया… देवी मां मदद करो

[ad_1]

Ghaziabad Modinagar Murder step mother along with her friend killed 11 year old son

Ghaziabad Modinagar Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मोदीनगर में 11 साल के मासूम शब्द की हत्या करने के बाद उसकी सौतेली मां रेखा घड़ियाली आंसू बहाती रही। उसने पति राहुल सेन और दादा महिपाल के सामने ऐसा नाटक किया तो दोनों को एक बार तो यकीन ही हो गया कि उनके जिगर के टुकड़े का किसी ने अपहरण कर लिया है। 

शब्द का शव ठिकाने लगाने में साथ देने वाली रेखा की सहेली पूनम ने भी शुरू में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने कहा कि रविवार शाम चार बजे के बाद से शब्द को नहीं देखा गया। अगर सीसीटीवी की फुटेज न होते ही पुलिस के लिए गोविंदपुरी में सबको स्तब्ध कर देने वाली इस वारदात में रहस्य से पर्दा उठाना बहुत मुश्किल हो जाता।

कक्षा तीन के छात्र शब्द के दादा महिपाल रात साढ़े आठ बजे घर पहुंचे। उनसे रेखा ने कहा कि पता नहीं शब्द कहां चला गया। शाम खेलने गया था, इसके बाद लौटा ही नहीं। यह सुनकर महिपाल घबरा गए। उन्होंने बेटे राहुल से फोन कर कहा कि सैलून से तुरंत घर आ जाओ। राहुल सैलून बंद करके साढ़े नौ बजे घर पहुंच गए। 

उन्होंने बताया कि रेखा बार-बार यही कहे जा रही थी कि शाम से राहुल लापता है। इस पर वह और उनके पिता आसपास उसके दोस्तों के घर गए। रात दो बजे तक उसकी तलाश की। इसके बाद घर लौट आए। घर में रेखा ने रो-रोकर बुरा हाल कर रखा था। रोते हुए कह रही थी, मेरा लाल कहां चला गया, देवी मां मदद करो। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here