Home Sports न्यूजीलैंड की चौथी जीत, WC Point Table की चोटी से फिसला भारत, अफगानिस्तान का शर्मनाक सरेंडर

न्यूजीलैंड की चौथी जीत, WC Point Table की चोटी से फिसला भारत, अफगानिस्तान का शर्मनाक सरेंडर

0
न्यूजीलैंड की चौथी जीत, WC Point Table की चोटी से फिसला भारत, अफगानिस्तान का शर्मनाक सरेंडर

[ad_1]

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप में अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार चौथा मैच जीत लिया है. उसने इस जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में भारत को बेदखल कर पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. न्यूजीलैंड ने बुधवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान को 149 रन से हरा दिया. यह न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

इंग्लैंड को हराकर उलटफेर करने वाली अफगान टीम ने कीवी क्रिकेटर्स के सामने बड़ी आसानी से समर्पण कर दिया. अपने नियमित कप्तान केन विलियम्सन के बिना मैदान पर उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले तो बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 28 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तन की टीम महज 139 रन बनाकर आउट हो गई. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके. ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर के खाते में दो-दो विकेट आए. बल्लेबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान का एक भी बैटर 40 रन की संख्या पार नहीं कर सका. जबकि न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स, टॉम लेथम और विल यंग ने फिफ्टी जमाई.

Tags: Afghanistan, New Zealand, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here