Home Breaking News सिनेमा शतरंज पर दो घर आगे, चार घर पीछे चलते टाइगर श्रॉफ, ‘गणपत’ पर टिका करियर का पूरा दारोमदार

सिनेमा शतरंज पर दो घर आगे, चार घर पीछे चलते टाइगर श्रॉफ, ‘गणपत’ पर टिका करियर का पूरा दारोमदार

0
सिनेमा शतरंज पर दो घर आगे, चार घर पीछे चलते टाइगर श्रॉफ, ‘गणपत’ पर टिका करियर का पूरा दारोमदार

[ad_1]

एनआरआई कारोबारी बन चुके फिल्म निर्माता वाशु भगनानी की कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने एक अच्छी खासी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ के प्रचार में जो कंजूसी बरती, उसके चलते अक्षय कुमार की एक और फिल्म फ्लॉप फिल्मों की सूची में शुमार हो चुकी है। अब बारी वाशु की टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘गणपत’ की है। अपनी शुरुआत के समय तीन हिस्सों में बनने वाली फिल्म के रूप में शुरू हुई ये फिल्म सिनेमाघरों में इसी शुक्रवार को पहुंच रही है। फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसके हीरो टाइगर श्रॉफ ही हैं। उनका शरीर सौष्ठव बीते नौ साल से लोग देख रहे हैं। नाचने और हीरोइन को रिझाने का उनका स्टाइल भी हर फिल्म में एक जैसा ही रहा है। आइए जानते हैं टाइगर की अब तक रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हश्र रहा…



हीरोपंती (23 मई 2014) 

अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने एक साथ फिल्म ‘हीरोपंती’ के जरिए हिंदी सिनेमा डेब्यू किया। सब्बीर खान के निर्देशन बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया और यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म ‘परुगु’ की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन और डांस स्टाइल दर्शकों को पसंद आया। एक्टिंग के मामले में वह थोड़ा कच्चे दिखे। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 52.92 करोड़ रुपये रहा और ये माना गया कि ये नई जोड़ी चल निकलेगी।


बागी (29 अप्रैल 2016)

फिल्म हीरोपंती’ के बाद एक बार फिर से निर्देशक सब्बीर खान ने  टाइगर श्रॉफ को लेकर फिल्म ‘बागी: अ रेबेल फॉर लव’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने ही किया और इस बार उन्होंने बनाई तेलुगु फिल्म ‘वर्षम’ की रीमेक। फिल्म ये भी औसत कामयाब रही। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 76.34 करोड़ रुपये रहा।

Jhalak Dikhla Ja 11: इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ‘झलक दिखला जा 11’ में डांस की जंग, बताएं आप हैं किसके संग?


ए फ्लाइंग जट्ट (25 अगस्त 2016 )

टाइगर श्रॉफ हिट की हैट्रिक लगा पाते, उसके पहले ही निर्देशक रेमो डिसूजा ने उनका रास्ता काट दिया। फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में टाइगर श्रॉफ पहली बार सुपर हीरो बनकर आए। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीज नजर आई थी और फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया था। 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 38. 61 करोड़ रूपये रहा और फिल्म पहले हफ्ते मे ही फ्लॉप घोषित कर दी गई थी।

Kiara Advani: ‘हर किसी को रद्द करना संभव नहीं’, कियारा आडवाणी ने ‘कबीर सिंह’ में अपने किरदार को लेकर की बात


मुन्ना माइकल (21 जुलाई 2017)

फिल्म ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ के बाद निर्देशक सब्बीर खान ने टाइगर श्रॉफ को फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में निर्देशित किया। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट निधि अग्रवाल नजर आई तो वहीं फिल्म में एक खास किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के किरदार को देखकर उनके फैंस को इस बात का अहसास होने लगा कि हर फिल्म में झगड़ा, मारपीट और डांस करने वाले टाइगर श्रॉफ को अब कुछ नया करने की जरूरत है। 41 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.89 करोड़ रूपये रहा और ये उनकी लगातार दूसरी फ्लॉप फिल्म बनी।

Rani Mukerji: इंडस्ट्री में 27 साल पूरे कर गदगद हुईं रानी, पहली फिल्म समेत पिता की प्रतिक्रिया को किया याद


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here