Home Sports 16 साल पहले भारत को दिया था झटका, बांग्‍लादेश के 2 खिलाड़ी इस बार भी खतरा!, शानदार है रिकॉर्ड

16 साल पहले भारत को दिया था झटका, बांग्‍लादेश के 2 खिलाड़ी इस बार भी खतरा!, शानदार है रिकॉर्ड

0
16 साल पहले भारत को दिया था झटका, बांग्‍लादेश के 2 खिलाड़ी इस बार भी खतरा!, शानदार है रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

2007 में भारत को हराने वाली बांग्‍लादेश टीम में थे शाकिब,रहीम
ये दोनों वर्ल्‍डकप 2023 में भी बांग्‍लादेश के प्रमुख खिलाड़ी हैं
वर्ल्‍डकप में चार मैचों में तीन बार बांग्‍लादेश से जीता है भारत

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में रोहित शर्मा की टीम इंडिया (Team India) गुरुवार को पुणे में बांग्‍लादेश (India vs Bangladesh)के सामने होगी. टूर्नामेंट में अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज कर अंकतालिका में नंबर 1 पर काबिज इस मैच में भी जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. वर्ल्‍डकप की बात करें तो भारत और बांग्‍लादेश की टीमें अब तक चार बार आमने-सामने आई हैं और तीन बार बाजी भारतीय टीम के हाथ रही है. खास बात यह है कि बांग्‍लादेश की टीम ने वर्ल्‍डकप 2007 में भारत को हार का ऐसा कड़वा स्‍वाद चखाया था कि तब टीम इंडिया को ग्रुप स्‍टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर होकर वापसी का टिकट कटाना पड़ा था.

वर्ल्‍डकप की उस बांग्‍लादेशी टीम के दो सदस्‍य-कप्‍तान शाकिब उल हसन और विकेटकीपर बैटर मुशफिकुर रहीम इस बार भी पड़ोसी देश की टीम के सदस्‍य हैं.कल के मुकाबले में ये दोनों दिग्‍गज टीम इंडिया के लिए फिर से खतरा साबित हो सकते हैं.खास बात यह है कि इन दोनों का वनडे और वर्ल्‍डकप-दोनों में भारतीय टीम के खिलाफ रिकॉर्ड अच्‍छा रहा है.

वर्ल्‍डकप 2007 की बात करें तो तब बांग्‍लादेश ने भारत को 5 विकेट से हराकर बड़ा धमाका किया था. सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्‍गजों से सजी भारतीय टीम इस मैच में 191 रन का छोटा स्‍कोर बनाकर ही ढेर हो गई थी जिसे बांग्‍लादेश की टीम ने 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया था. टीम के लिए इस मैच में तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)और मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने पचासे जड़े थे.

कप्‍तान शाकिब से मतभेद से चलते तमीम तो वर्ल्‍डकप 2023 की बांग्‍लादेशी टीम के सदस्‍य नहीं हैं लेकिन शाकिब और रहीम टीम में हैं और एक बार फिर भारत के लिए मुसीबत का सबब साबित हो सकते हैं.वैसे भी 36 वर्ष के हो चुके शामेंकिब और रहीम, दोनों का यह आखिरी वर्ल्‍डकप होगा और इसे यादगार बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

हालांकि वर्ल्‍डकप 2007 की इस हार के बाद टीम इंडिया 2011, 2015 और 2019 के संस्‍करण में बांग्‍लादेश को करारी शिकस्‍त देती है लेकिन उस ‘ऐतिहासिक हार’ की टीस अभी भी प्‍लेयर्स के दिल में है. टीम इंडिया के बॉलर्स को कल शाकिब और रहीम सहित अन्‍य बैटर्स को खामोश रखने की मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा.

रिकॉर्ड की बात करें तो शाकिब ने वनडे में भारत के खिलाफ अब तक 22 मैचों में 37.55 के औसत से 751 रन बनाने के अलावा 32.65 के औसत से 29 विकेट भी लिए हैं. वर्ल्‍डकप में यह लाजवाब आलराउंडर भारत के खिलाफ चार मैचों में 46 के बेहतरीन औसत से 184 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी ले चुका है. इसी तरह सीनियर खिलाड़ी रहीम ने भारत के खिलाफ 25 वनडे मैचों में एक शतक के साथ 665 रन बनाए हैं. वर्ल्‍डकप में भारत के खिलाफ चार मैचों में 44 के औसत से रहीम 132 रन बना चुके हैं.कल के मैच के लिहाज से एक अहम बात यह भी है कि वर्ल्‍डकप 2007 में बांग्‍लादेश से हारी भारतीय टीम के कप्‍तान राहुल द्रविड़, मौजूदा वर्ल्‍डकप में टीम के कोच की जिम्‍मेदारी निभा रहे हैं.

भारत और बांग्लादेश ने अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ 40 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 31 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है. बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला. भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे मैच 27 अक्टूबर 1988 को खेला गया था, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी. वर्ल्‍डकप 2023 में बांग्‍लादेश के इस समय तीन मैचों में एक जीत के साथ दो अंक हैं जबकि भारत अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है.

Tags: India vs Bangladesh, Mushfiqur Rahim, Shakib Al Hasan, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here