[ad_1]
हाइलाइट्स
एक समय कीवी टीम के चार विकेट 110 रन पर गिर गए थे
इसके बाद लाथम और फिलिप्स ने की बड़ी साझेदारी
अफगान फील्डरों ने मैच के दौरान टपकाए करीब पांच कैच
नई दिल्ली . वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाले अफगानिस्तान (Afghanistan Team) ने बुधवार को न्यूजीलैंड को भी (New Zealand vs Afghanistan) एक समय दबाव में ला दिया था, हालांकि कप्तान टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स की अच्छी बैटिंग और अफगान टीम की कमजोर फील्डिंग के कारण यह अवसर हाथ से जाता रहा .चेन्नई के इस मैच में फगानिस्तान के आमंत्रण पर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम के चार विकेट 110 रन के स्कोर पर गिर चुके थे. इस समय पलड़ा हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम के पक्ष में झुकता नजर आ रहा था लेकिन फील्डरों के कैच टपकाने के कारण यह मौका हाथ से जाता रहा.अफगान टीम ने मैच में चार कैच टपकाए, इसमें मैच में अर्धशतक जड़ने वाले तीनों कीवी बल्लेबाजों विल यंग,कप्तान टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स के कैच शामिल रहे.
अफगान टीम की इस लचर फील्डिंग का नतीजा रहा कि न्यूजीलैंड टीम निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट पर 288 रन के स्कोर पर तक पहुंचने में सफल हो गई. न्यूजीलैंड के इस बड़े स्कोर को चेज करने में अफगानिस्तान को काफी मुश्किल हो सकती है.
2 साल पहले करता था डिलीवरी ब्वॉय का काम, अब नीदरलैंड्स के लिए मचाया धमाल
दूसरे शब्दों में कहें तो अफगानिस्तान टीम के लिए आज का दिन अवसरों को गंवाने का रहा.मैच की शुरुआत से ही उसके फील्डरों ने ऐसे कैच टपकाए मानो वे हाथों में बटर लगाकर मैदान पर उतरे हों.पारी के दूसरे ओवर में ही यह सिलसिला शुरू हो गया जब फजलहक फारूकी चौथी गेंद पर ओपनर विल यंग (Will Young) का रहमत शाह में स्लिप में कैच ड्रॉप कर दिया.डाइव लगाने के बावजूद रहमत इस मैच को पकड़ नहीं सके.न्यूजीलैंड का पहला विकेट डेवोन कॉन्वे (20) के रूप में गिरा. टीम के 100 रन 18.1 ओवर में पूरे हुए. मैच में नाटकीय क्षण उस समय आया जब टीम ने 109 के स्कोर पर रचिन रवींद्र के रूप में दूसरा तथा विल यंग व डेरिल मिचेल के रूप में तीसरा और चौथा विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिया.इसमें से रचिन और यंग के विकेट तो अजमतुल्लाह ओमारजई के एक ही ओवर (पारी के 21वें) में गिरे. अगले ओवर में ट्रंप कार्ड राशिद खान ने डेरिल मिचेल को आउट करके न्यूजीलैंड का स्कोर 21.4 ओवर में चार विकेट पर 110 रन कर दिया.
अफगानिस्तान की टीम मैच में हावी नजर आ रही था और यदि एक या दो विकेट और जल्दी गिरते तो कीवी टीम पूरी तरह बैकफुट पर आ सकती थी लेकिन लचर फील्डिंग के कारण यह मौका हाथ से जाता रहा.पारी के 41वें ओवर में राशिद की गेंद पर मुजीब उर रहमान ने लाथम (Tom Latham)का आसान कैच टपका दिया.लाथम उस समय 35 रन के स्कोर पर थे.43वें ओवर में राशिद की गेंद पर एक बार फिर लाथम का कैच छूटा. कप्तान हशमतुल्लाह ने लाथम का कैच ड्रॉप कर दिया.इसके बाद कैच छूटने की तो मानो झड़ी लग गई.इस बार कुसूरवार कोई और नहीं बल्कि खुद कप्तान हशमतुल्ल्लाह शाहिद रहे.46वें ओवर में नवीन उल हक की गेंद पर फिलिप्स (Glenn Phillips)को ‘लाइफलाइन’ मिली जब तमाम कोशिश के बावजूद राशिद खान लांग ऑफ पर ऊंचे कैच को पकड़ नहीं पाए. लाथम 68 रन और फिलिप्स 71 रन बनाकर बाद में नवीन उल हक के ही शिकार बने लेकिन इन दोनों की पारियों ने कीवी टीम के स्कोर को 288 तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया.
.
Tags: Afghanistan Cricket, New Zealand vs Afghanistan, Tom Latham, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 18, 2023, 18:49 IST
[ad_2]
Source link