[ad_1]

इस्राइली पीएम से वैश्विक नेताओं की मुलाकात
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
13 दिन से जारी इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा। शांति की पहल से पहले मंगलवार को गाजा के अस्पताल में हमले से स्थिति और खराब हो गई है, जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बीच गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज भी नेतन्याहू से मुलाकात कर चुके हैं।
मध्य पूर्व में संघर्ष के बीच हो रही इन मुलाकातों पर दुनियाभर की नजर है। हालांकि, मुलाकात का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में अन्य देशों के नेता इस्राइली पीएम से मिल सकते हैं। इस सूची में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हैं। ऐसे में हमें जानना चाहिए कि सुनक और नेतन्याहू की बैठक में क्या हुआ? बाइडन और नेतन्याहू की मुलाकात में क्या-क्या हुआ? जर्मन नेता के इसराइल दौरे में क्या था? आखिर इस्राइल के लिए इन मुलाकातों के मायने क्या हैं?
[ad_2]
Source link