[ad_1]

राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को दिया सरप्राइज (फाइल फोटो)
– फोटो : social media
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के प्रदेश प्रवक्ता मो. फरहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दाखिल कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। प्रवक्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इलाहाबाद के समक्ष परिवाद दाखिल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इलाहाबाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए परिवादी को बयान के लिए आठ नवंबर को तलब किया है। जीटीबी नगर निवासी परिवादी की ओर से अर्जी में कहा गया है कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों एवं विभिन्न अंग्रेजी व हिंदी समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने दिल्ली स्थित 10 जनपद आवास पर एनीमल डे यानी चार अक्तूबर को अपनी मां सोनिया गांधी को एक पप्पी/डॉग चाइल्ड भेंट किया।
उस डॉग चाइल्ड का नाम नूरी बताया गया है। राहुल गांधी ने यह जानकारी अपने फेसबुक आईडी और यूट्यूब पर भी पोस्ट की है। परिवादी ने कहा है कि डॉग चाइल्ड का नाम नूरी सुन कर एवं पढ़कर उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि यह शब्द विशेष धर्म से संबंधित है।
खासतौर पर इस्लाम धर्म में पैगंबर मुहम्मद साहब, हजरत सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से संबंधित है। अल्लाह तआला ने कुरआन की सुरह मैदा थी। आयत 15 में ‘कद जाआ कुम मिनाल्लाही नूर व किताबुम मुबीन’ फरमाया गया है।
[ad_2]
Source link