Home Sports World Cup: नीदरलैंड्स की ‘फौज’ ने वर्ल्ड कप में किए 4 बड़े उलटफेर, 2 टीमों को दिए गहरे जख्म, अब किसकी बारी?

World Cup: नीदरलैंड्स की ‘फौज’ ने वर्ल्ड कप में किए 4 बड़े उलटफेर, 2 टीमों को दिए गहरे जख्म, अब किसकी बारी?

0
World Cup: नीदरलैंड्स की ‘फौज’ ने वर्ल्ड कप में किए 4 बड़े उलटफेर, 2 टीमों को दिए गहरे जख्म, अब किसकी बारी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

नीदरलैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से मात दी.
वर्ल्ड कप में नीदरलैंड अपना अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप के दूसरे हफ्ते दो टीमों ने मेगा इवेंट में रोमांच पूरी तरह से भर दिया है. हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान और नीदरलैंड की टीमों की, जिन्होंने 2 बेहतरीन टीमों को धूल चटाकर 2 बड़े उलटफेर कर दिए हैं. मंगलवार को नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह से 38 रन से रौंद दिया. यह पहली बार नहीं है जब नीदरलैंड ने किसी बड़े इवेंट में टॉप टीम का गेम बिगाड़ा है. इससे पहले नीदरलैंड्स की टीम 3 बार वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर कर चुकी थी.

नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप के इतिहास में 2 बड़ी टीमों को अभी तक निशाना बनाया है. इस लिस्ट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें शामिल हैं. नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप में 3 बार जबकि वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार उलटफेर किया है. इस टीम ने पहली बार उलटफेर इंग्लैंड के खिलाफ 2009 में किया था और 4 रन से इंग्लिश टीम को करारी शिकस्त दे दी थी. इसके बाद 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर टीम ने अपने प्रदर्शन से सरप्राइज किया और इंग्लैंड को ही निशाना बनाया. इस बार इंग्लैंड को 45 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

साउथ अफ्रीका के सामने पिछले साल बनी दीवार

साउथ अफ्रीका की टीम को पिछले साल नीदरलैंड्स की टीम ने टारगेट किया. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से मात दे दी थी. इस एक हार ने साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन की काया ही पलट दी और टीम को टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा था. अब वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को निशाना बनाते हुए नीदरलैंड्स ने पहला उलटफेर कर दिया है. टीम ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से करारी शिकस्त दी.

World Cup 2023: रोहित शर्मा की वनडे बैटिंग रैंकिंग में लंबी छलांग, विराट कोहली को पछाड़ा

नीदरलैंड्स की टीम को अगला मुकाबला श्रीलंका से 21 अक्टूबर को खेलेगी. साउथ अफ्रीका की हार देखकर निश्चित तौर पर श्रीलंका के कान खड़े हो गए होंगे. श्रीलंकाई टीम को अभी तक वर्ल्ड कप के एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली है.

Tags: Netherlands, South africa, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here