[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के एक मैच में आज बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी. मैच में बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. इस बीच एक और जडेजा ने टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ पारी खेली. घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एक मैच में सौराष्ट्र और मणिपुर आमने-सामने हैं. मैच में सौराष्ट्र ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा भी घरेलू क्रिकेट के मुकाबले सौराष्ट्र से ही खेलते हैं. 25 साल के विश्वराजसिंह जडेजा ने मैच में 238 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे.
मैच में मणिपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. विकेटकीपर बैटर हार्विक देसाई ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि इसके बाद स्कोर 3 विकेट पर 82 रन हो गया. इसके बाद हार्विक और विश्वराजसिंह जडेजा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया. जडेजा ने 29 गेंद का सामना किया. 238 के स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए. पारी में उन्होंने 8 चौका और 4 छक्का जड़ा. यानी 56 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बनाए.
हार्विक शतक लगाकर नाबाद रहे
ओपनर बल्लेबाज हार्विक देसाई अंत तक आउट नहीं हुए और शतक भी जड़ा. हार्दिक 55 गेंद पर 104 रन बनाकर नाबाद रहे. 10 चौका और 6 छक्का लगाया. समर्थ व्यास ने भी 22 गेंद पर 28 रन बनाए. 14 रन अतिरिक्त के रूप में मिले. विश्वराजसिंह जडेजा की बात करें, तो उन्होंने इस मैच से पहले तक 19 टी20 के मुकाबले खेले थे. 21 की औसत से 300 रन बनाए. नाबाद 50 रन बेस्ट प्रदर्शन था. वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी एक शतक और 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं.
24 साल के हार्विक पटेल देसाई की बात करें, तो यह उनका टी20 करियर का पहला शतक है. इससे पहले उन्होंने 22 पारियों में 21 की औसत से 410 रन बनाए थे. 2 अर्धशतक लगाया था. नाबाद 59 रन बेस्ट प्रदर्शन था. वे लिस्ट और फर्स्ट क्लास करियर में भी शतक ठोक चुके हैं. वहीं टी20 के आक्रामक बैटर रिंकू सिंह उप्र की ओर से पहले मैच में 26 गेंद खेलकर भी एक भी छक्के नहीं जड़ सके थे और उनकी टीम को हार मिली थी.
.
Tags: Ravindra jadeja, Syed Mushtaq Ali Trophy
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 11:01 IST
[ad_2]
Source link