[ad_1]
नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Records) ने एक बड़े माइलस्टोन को छुआ. वो वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ गए हैं. इस सूची में आज उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है. लारा ने अपने करियर के दौरान 1992 से 2007 के बीच कुल पांच वर्ल्ड कप खेले थे. इस दौरान उन्होंने 1,225 रन बनाए. बांग्लादेश के खिलाफ आज 48 रन बनाने वाले हिटमैन अपना तीसरा ही 50 ओवरों का विश्व कप खेल रहे हैं.
रोहित शर्मा ने अपने तीसरे विश्व कप के अभी चार मैच ही खेले हैं. अपनी ताबड़तोड़ पारियों के दम पर उन्होंने ब्रायन लारा को आज पछाड़ दिया है. लारा ने 34 वर्ल्ड कप मैचों में 42.24 की औसत से दो शतक और सात अर्धशतक लगाए थे. वहीं, रोहित शर्मा की बात की जाए तो यह उनका 21वां वर्ल्ड कप मैच है. उन्होंने अब तक 68.66 वर्ल्ड कप मैचों में 1,243 रन बनाए दिए हैं. इस दौरान उनके बैट से सात शतक और चार अर्धशतक आ चुके हैं.
यह भी पढ़ें:- ‘पेशावर में मुझपर कील से हमला हुआ लेकिन…’ PCB की शिकायत पर भड़के इरफान पठान, याद दिलाया पुराना किस्सा
रोहित के सामने अगला नंबर किसका?
मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि ब्रायन लारा को पीछे छोड़ने के बाद अब रोहित शर्मा के सामने इस फेहरिस्त में अगली चुनौती किस बैटर की है. वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के विकेटकीपर बैटर कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने 2003 से 2015 के बीच चार वर्ल्ड कप के दौरान 56.74 की औसत से 1,532 रन बनाए हैं. हिटमैन अभी संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ने से 296 रन पीछे हैं. जिस तरह की लय में वो नजर आ रहे हैं, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रोहित इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे.

कौन है वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बैटर?
वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 45 पारियों में 2,278 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं. सचिन ने अपने करियर में कुल छह वर्ल्ड कप खेले. इस दौरान उन्होंने 56.95 की औसत से खेलते हुए छह शतक और 15 अर्धशतक जड़े. दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 46 मैचों में 1,743 रन बनाए हैं. पोंटिंग के नाम वर्ल्ड कप में पांच शतक और छह शतक हैं. रोहित इसी वर्ल्ड कप में पोंटिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं.
.
Tags: Brian Lara, India vs Bangladesh, Kumar Sangakkara, Rohit sharma, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 19:59 IST
[ad_2]
Source link