Home Sports बांग्लादेश के खिलाफ ये 5 भारतीय रहे जीत के हीरो, इनके दम पर रोहित शर्मा एंड कंपनी ने लगाया जीत का चौका

बांग्लादेश के खिलाफ ये 5 भारतीय रहे जीत के हीरो, इनके दम पर रोहित शर्मा एंड कंपनी ने लगाया जीत का चौका

0
बांग्लादेश के खिलाफ ये 5 भारतीय रहे जीत के हीरो, इनके दम पर रोहित शर्मा एंड कंपनी ने लगाया जीत का चौका

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश (IND vs BAN) को हराकर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup) में लगातार चौथी जीत दर्ज की. पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 17वें मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से पराजित किया. टीम इंडिया की इस यादगार जीत में 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई. गेंदबाजी में जहां जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कमाल किया वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने धमाल मचाया. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने भारत का अजेय अभियान पुणे में भी जारी रखने में मदद की.

युवा ओपनर शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. गिल ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. गिल ने 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. गिल अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं. डेंगू से पीड़ित होने की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती 2 मुकाबलों में नहीं खेल पाए. पाकिस्तान के खिलाफ गिल ने वापसी की लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने गजब की बैटिंग की. भारत की यादगार जीत में गिल और रोहित ने जीत की नींव रखी.

मुश्किल में 1996 की चैंपियन टीम, लगाई हार की हैट्रिक, आनन फानन में 37 साल के क्रिकेटर को बुलाया गया इंडिया, क्या बदलेगी किस्मत?

‘ओवरथिंकिंग की जरूरत नहीं…’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले बाबर आजम ने साथी खिलाड़ियों को दी मोटिवेशनल स्पीच

रोहित और गिल ने दिलाई धुआंधार शुरुआत
रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. रोहित ने 120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. मौजूदा विश्व कप में रोहित शर्मा 4 पारियों में 265 रन बना चुके हैं. हिटमैन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने इस दौरान न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे को पीछे छोड़ा जिन्होंने 4 पारियों में 249 रन बनाए हैं.

विराट कोहली मिडिल ऑर्डर में बने ‘संकटमोचक’
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जहां टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली ने संकटमोचक की भूमिका निभाई. पहला विकेट 88 रन पर गिरने के बाद कोहली ने गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़कर स्कोर को 132 रन पर ले गए. इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर स्कोर को 178 पर पहुंचाया. विराट ने 97 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए. कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े.

भारतीय गेंदबाजों ने कराई जबरदस्त वापसी
भारतीय गेंदबाजों ने फिर अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया और बांग्लादेश को 8 विकेट पर 256 रन पर रोक दिया. बांग्लादेश का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 93 रन था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने हार्दिक पंड्या के चोटिल हो जाने के बावजूद उसे बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया.

जडेजा गेंदबाजी के बाद फील्डिंग में भी छाए
कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता जबकि रवींद्र जडेजा ने दूसरी सफलता दिलाई. इसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए. जडेजा ने अपने 10 ओवर के कोटे में 38 रन देकर 2 विकेट लिए जिनमें लिटन दास और कार्यवाहक कप्तान शान्तो के विकेट शामिल थे. इसके अलावा जड्डू ने मुशफिकुर रहीम का डाइव लगाकर शानदार कैच भी लपका.

चुनौतीपूर्ण विकेट पर बुमराह ने किया प्रभावित
पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही थी. ऐसे में नई गेंद से गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था. जसप्रीत बुमराह (41/2) हालांकि हवा में कुछ मूवमेंट हासिल कर रहे थे. उन्होंने मुशफिकुर रहीम और खतरनाक महमूदुल्लाह को पवेलियन भेजा. महमूदुल्लाह आक्रामक रुख अख्तियार कर रहे थे लेकिन बुमराह के आगे उनकी एक ना चली और 46 रन पर वह पवेलियन लौट गए. महमूदुल्लाह को बुमराह ने जिस यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, उसकी खूब तारीफ हो रही है.

Tags: India vs Bangladesh, Jasprit Bumrah, Mohammed siraj, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Shubman gill, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here