Home Sports ‘विराट ने मुझे कहा कि लोग क्‍या कहेंगे….’ बांग्‍लादेश पर जीत के बाद केएल राहुल ने बताई किंग कोहली के शतक की पूरी कहानी

‘विराट ने मुझे कहा कि लोग क्‍या कहेंगे….’ बांग्‍लादेश पर जीत के बाद केएल राहुल ने बताई किंग कोहली के शतक की पूरी कहानी

0
‘विराट ने मुझे कहा कि लोग क्‍या कहेंगे….’ बांग्‍लादेश पर जीत के बाद केएल राहुल ने बताई किंग कोहली के शतक की पूरी कहानी

[ad_1]

नई दिल्‍ली. विराट कोहली बांग्‍लादेश के खिलाफ वर्ल्‍ड कप मैच में भारत की जीत में नायक बनकर उभरे. उन्‍होंने न सिर्फ छक्‍का लगाकर भारत की जीत पक्‍की की बल्कि अपने वनडे करियर का 48वां शतक भी लगाया. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली अपने शतक से चूक जाएगा. भारत को जीत के लिए जितने रन चाहिए थे, उतने ही रन की दरकार विराट कोहली को अपने शतक के लिए थी. ऐसे में केएल राहुल ने अंत के ओवरों में विराट कोहली के शतक को पूरा करने में अपने सहयोग की पूरी कहानी के बारे में बताया.

विराट कोहली जब 70 रन पर खेल रहे थे. भारत को मैच जीतने के लिए करीब 30  ही रन चाहिए थे. केएल राहुल ने कहा, “जब 30 रनों की जरूरत थी, तो मैंने विराट से कहा कि मैं सिर्फ ब्लॉक करूंगा, तुम शॉट्स के लिए जाओ. अंत में, विराट ने मुझसे कहा कि उन्होंने अपने आराम के लिए इसे बहुत करीब कर दिया है. मैंने सिंगल लेने से इनकार कर दिया. विराट ने कहा कि अगर आप सिंगल नहीं लेंगे तो यह बुरा होगा, लोग सोचेंगे कि मैं व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए मैं खेल रहा हूं, लेकिन मैंने उन्‍हें कहा कि हम आराम से जीत रहे हैं. आप अपना शतक पूरा करें.”

यह भी पढ़ें:- रन मशीन कोहली ने तोड़ा श्रीलंकाई दिग्‍गज का रिकॉर्ड, अब अगला नंबर किसका? जिता चुका है 2 वर्ल्‍ड कप

‘विराट ने मुझे कहा कि लोग क्‍या कहेंगे….’ बांग्‍लादेश पर जीत के बाद केएल राहुल ने बताई किंग कोहली के शतक की पूरी कहानी

विराट ने जड़ा 48वां वनडे शतक
विराट कोहली ने मैच में 97 गेंदों पर छह छक्‍के और चार चौकों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए. यह उनके वनडे करियर का 48वां शतक था. यह पहला मौका है जब विराट ने वर्ल्‍ड कप में रन चेज के दौरान शतक जड़ा. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच क अवॉर्ड दिया गया. विराट कोहली मौजूदा वर्ल्‍ड कप में शानदार फॉर्म में हैं. भारत की वर्ल्‍ड कप में यह लगातार चौथी जीत है. लगभग सभी मैचों में किंग कोहली ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है. रन चेज के दौरान विराट और भी घातक हो जाते हैं. इस दौरान उनका औसत 80 के करीब का है.

Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here