[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-बांग्लादेश के बीच आज पुणे में मुकाबला होगा
विराट कोहली को लेकर बांग्लादेशी दिग्गज ने बड़ा खुलासा किया
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. इस मैच से पहले बांग्लादेश के विकेटकीपर बैटर मुश्फिकुर रहीम ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रहीम ने कहा कि वो हमेशा कोहली को स्लेज करने से बचते हैं. बांग्लादेशी विकेटकीपर ने कहा कि अगर कोहली को स्लेज किया तो उनका उत्साह और बढ़ जाता है और वो फिर वो बल्ले से जवाब देने के लिए तैयार हो जाते हैं.
मुश्फिकुर रहीम ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “दुनिया में कई बैटर्स को स्लेजिंग पसंद होती है और वो इससे उत्साहित हो जाते हैं. इसलिए मैंने उनको (कोहली) कभी स्लेज नहीं किया है. क्योंकि उनका उत्साह और बढ़ जाता है. मैं हमेशा गेंदबाजों से कहता हूं कि उन्हें जितना जल्दी आउट कर लो, उतना अच्छा है.”
रहीम ने आगे कहा, “मैं जब भी कोहली के खिलाफ खेलता हूं और बल्लेबाजी के लिए जाता हूं तो वो स्लेजिंग का मौका नहीं छोड़ते हैं. कोहली एक प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं और वो कोई मुकाबला हारना नहीं चाहते हैं. मुझे उनके साथ राइलवरी और भारत के खिलाफ खेलने की चुनौती पसंद है.”
विराट कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड शानदार है. वो 4 शतक ठोक चुके हैं. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 15 वनडे में 67 की औसत से 807 रन बनाए हैं. इस विश्व कप में भी कोहली अच्छी बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने पहले तीन मैच में 78 की औसत से 156 रन ठोके हैं.
.
Tags: India vs Bangladesh, Mushfiqur Rahim, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 08:57 IST
[ad_2]
Source link