Home Sports IND vs BAN: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को चेताया, बोले- ऐसा किया तो…

IND vs BAN: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को चेताया, बोले- ऐसा किया तो…

0
IND vs BAN: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को चेताया, बोले- ऐसा किया तो…

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बड़ी बात कही
कोहली ने बताया कि इस विश्व कप में क्यों उलटफेर हो रहा है?

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 में बीते कुछ दिन उलटफेर वाले साबित हुए हैं. अफगानिस्तान के इंग्लैंड को हराने के बाद नीदरलैंड्स ने भी दक्षिण अफ्रीका को हराया. अब भारत का मुकाबला बांग्लादेश से है और शाकिब अल हसन की टीम भारत को इस साल ही कई बार वनडे में हरा चुकी है. इसी वजह से पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बड़ी बात कही है. कोहली ने कहा कि इस वर्ल्ड कप में कोई बड़ी टीम नहीं है और जब लोग सिर्फ अधिक कामयाब टीमों की बात करते हैं तो फिर उलटफेर की संभावना अधिक होती है.

विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “वर्ल्ड कप में कोई बड़ी टीमें नहीं हैं. जब भी आप केवल अधिक सफल टीमों पर फोकस करना शुरू करते हैं तो अपसेट हो जाता है. टीम इंडिया खुद 2007 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के हाथों उलटफेर का शिकार हो चुकी है. हालांकि, इसके बाद भारत ने लगातार तीन वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराया है.

कोहली ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को लेकर कहा, “पिछले कुछ सालों में मैंने उनके (शाकिब) खिलाफ काफी खेला है. उनके पास गजब का कंट्रोल है. वह बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं, वह नई गेंद से भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं. वह बल्लेबाज को फंसाने के लिए जाने जाते हैं और कसी हुई गेंदबाजी करते हैं. वहीं, शाकिब ने कहा कि कोहली मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा कि वह (कोहली) खास बल्लेबाज हैं. मैं भाग्यशाली हूं कि उन्हें 5 बार आउट कर पाया हूं. कोहली का विकेट मिलने से काफी खुशी होती है.”

IND vs BAN: विराट कोहली को स्लेज करने से क्यों डरता है बांग्लादेश का धाकड़ खिलाड़ी? बोला- अगर ऐसा किया तो…

भारत लगातार तीन मैच जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगा. वहीं, बांग्लादेश ने इस विश्व कप में अबतक 3 में से एक ही मैच जीता है. उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

Tags: India vs Bangladesh, Shakib Al Hasan, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here