Home Sports IND vs BAN LIVE: भारत की लगातार चौथी जीत पर नजर, क्या बांग्लादेश कर सकता है उलटफेर?

IND vs BAN LIVE: भारत की लगातार चौथी जीत पर नजर, क्या बांग्लादेश कर सकता है उलटफेर?

0
IND vs BAN LIVE: भारत की लगातार चौथी जीत पर नजर, क्या बांग्लादेश कर सकता है उलटफेर?

[ad_1]

India vs Bangladesh Live Updates 2023 World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 19 अक्टूबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की है जबकि बांग्लादेश को 3 मुकाबलों में से महज 1 में ही जीत मिली है. भारत की नजरें इस मैच में बांग्लादेश को हराकर जीत का चौका लगाने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान करने पर होगी.

बता दें कि भारत ने विश्व कप 2023 में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है जबकि बांग्लादेश ने अपना शुरुआती मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था. इसके बाद से उसे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बांग्लादेश का भारत के खिलाफ हालिया वनडे रिकॉर्ड अच्छा है. पिछले 4 में से बांग्लादेश ने तीन वनडे में भारत को हराया है. पिछले महीने एशिया कप के सुपर-4 राउंड के मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी.

बांग्लादेश का विश्व कप में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड देखें तो पिछले तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बस, वर्ल्ड कप में जब ये दोनों टीमें 16 साल पहले जब आमने-सामने हुईं थीं, तब जरूर बांग्लादेश ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था. उस वक्त शाकिब अल हसन और मुश्फिकुर रहीम का इंटरनेशनल करियर शुरू ही हुआ था. इसके बाद से ये दोनों खिलाड़ी बाकी विश्व कप मुकाबलों में भी भारत के खिलाफ उतरे हैं. भारतीय टीम में इस मैच के लिए बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. बांग्लादेश की टीम अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतर सकती है.

25 साल में बांग्लादेश का भारत के खिलाफ भारत में यह पहला वनडे है. इससे पहले 1998 में बांग्लादेश की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत से भिड़ी थी.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here