[ad_1]
PM Modi speak to Mahmoud Abbas: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजा के अस्पताल पर हुए हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात की है. इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद इजरायली फौजों का इंतकाम जारी है. इस जंग में फिलिस्तीन के सैकड़ों बेगुनाह भी मारे गए हैं, जिन्हें हमास के आतंकवादी अबतक ढाल बनाकर खुद को बचाते आए हैं. इस बार हमास ने दरिंदगी का जो चेहरा दिखाया है, उसके बाद इजरायल अपने हमले रोकने को राजी नहीं है.
पीएम मोदी ने जताई संवेदना
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से हुई बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए हमले में स्थानीय नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की है. इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘हम फिलिस्तीन के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे. इस बातचीत में भारत ने क्षेत्र में फैले आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता जताई है. इजराइल-फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया गया है.
.
[ad_2]
Source link