Home Sports Video: जडेजा का अद्भुत कैच देख हक्के-बक्के रह गए दर्शक, आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन!

Video: जडेजा का अद्भुत कैच देख हक्के-बक्के रह गए दर्शक, आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन!

0
Video: जडेजा का अद्भुत कैच देख हक्के-बक्के रह गए दर्शक, आपको भी अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन!

[ad_1]

World Cup 2023: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट के महारथी हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में फैंस ने केएल राहुल का हैरतअंगेज कैच तो देखा ही, लेकिन इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी अपने एक अद्भुत कैच से दर्शकों को हैरान कर दिया. रवींद्र जडेजा ने हवा में डाइव लगाकर बांग्लादेशी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम का एक अद्भुत कैच पकड़ा. रवींद्र जडेजा के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जडेजा का अद्भुत कैच देख हक्के-बक्के रह गए दर्शक

दरअसल, हुआ यूं कि बांग्लादेश की पारी के 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए. जसप्रीत बुमराह के इस ओवर की तीसरी गेंद पर बांग्लादेशी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने कट शॉट खेल दिया, लेकिन गेंद को पॉइंट पर खड़े रविंद्र जडेजा ने तुंरत अपने दाएं और डाइव करके दोनों हाथों से लपक लिया. रविंद्र जडेजा ने फुर्ती और चालाकी दिखाते हुए हवा में डाइव लगाते हुए अविश्वसनीय कैच लपक लिया.  भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के कैच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

भारत को जीत के लिए मिला 257 रनों का टारगेट 

भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला खेला रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 256 रन बनाए और भारत के सामने जीत के लिए 257 रनों का टारगेट रखा. बांग्लादेश के लिए ओपनर लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन ने 51 रनों की पारी खेली. महमुदुल्लाह ने भी 46 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए इस मैच में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिले.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here