Home Sports Video: फ्लाइंग अंदाज में तहलका मचाते दिखे केएल राहुल, हवा में उड़ते हुए कैच लपककर दिलाई धोनी की याद

Video: फ्लाइंग अंदाज में तहलका मचाते दिखे केएल राहुल, हवा में उड़ते हुए कैच लपककर दिलाई धोनी की याद

0
Video: फ्लाइंग अंदाज में तहलका मचाते दिखे केएल राहुल, हवा में उड़ते हुए कैच लपककर दिलाई धोनी की याद

[ad_1]

ODI World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मैच में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर केएल राहुल के कैच की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में विकेट के पीछे ‘फ्लाइंग’ अंदाज में बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज का एक ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. केएल राहुल ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज का विकेट के पीछे हवा में छलांग लगाते हुए हैरतअंगेज कैच लपका.

हवा में उड़ते हुए कैच लपककर दिलाई धोनी की याद

केएल राहुल के इस कैच ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. दरअसल, बांग्लादेश की पारी के 25वें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए आए. मोहम्मद सिराज के इस ओवर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने एक शॉट लेग साइड में खेला, लेकिन विकेट के पीछे ‘फ्लाइंग’ अंदाज में केएल राहुल ने हवा में छलांग लगाते हुए हैरतअंगेज कैच लपका. केएल राहुल के इस कैच ने पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी. महेंद्र सिंह धोनी भी अपने दिनों में इसी तरह टीम इंडिया के लिए करिश्माई कैच पकड़कर दर्शकों का मनोरंजन करते थे. 

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा

बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज को विश्वास ही नहीं हुआ कि विकेट के पीछे केएल राहुल ने कैच लपक लिया. बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज 3 रन बनाकर आउट हुए. ‘फ्लाइंग’ अंदाज में केएल राहुल के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here